'अभिषेक ने ईशा को पार्टी में मारा तमाचा, चेहरा जलाने की दी धमकी', समर्थ जुरेल के गंभीर आरोप

isha malviya, abhishek kumar, samarth jurel, bigg boss 17

सलमान खान का रियालिटी शो बिग बॉस 17 अपने उरूज पर है और जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं वो चौकाने वाली हैं। जब से समर्थ जुरेल ने घर में एंट्री मारी है माहौल पूरी तरह से बदल गया है। ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के बीच जो दूरियां थीं वो कम होती दिख रही हैं।

दरअसल समर्थ जुरेल को लेकर खबर है कि वो ईशा मालवीय के प्रजेंट बॉयफ्रेंड हैं। हालांकि इसको लेकर ईशा ने कंफर्मेंशन नहीं दिया है। लेकिन समर्थ ने घर में आते ही अभिषेक पर कुछ ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं जो कि चौकाने वाले हैं।

आरोप लगाया जा रहा है कि अभिषेक ने ईशा का चेहरा तक जलाने की कोशिश की थी। इस ड्रामे के बीच लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि वो किसपर यकीन करें। वायरल वीडियो से पता चला है कि अभिषेक पर समर्थ आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना था कि अभिषेक ने ईशा को थप्पड़ मारा था और उनके चेहरे को चाय से जलाने की कोशिश की थी।

क्या कह रहे हैं समर्थ?

समर्थ जुरेल का कहना है कि, 'टअभिषेक को लेकर बात करें तो कितने उदाहरण में दे सकता हूं जो कि उसके अक्रामक व्यवहार को बताते हैं। उसने एक बार पार्टी में ईशा को जोरदार तमाचा मारा था। इसकी वजह सिर्फ इतनी थी कि वो दूसरे लड़कों के साथ डांस कर रही थी।

इस तमाचे के बाद उसकी आंख के नीचे चोट आई थी। इसके अलावा एक बार ईशा ने बैकलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी तो उन्होंने उसे धमकी दी थी कि वह इसे हटा दे नहीं तो वह उसे कार से बाहर फेंक देगें। एक बार उसने सामने रखे चाय से उसके चेहरे को जलाने की बात कही थी।'' समर्थ का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

फिलहाल बिग बॉस 17 काफी अलग लेवल पर पहुंच चुका है और हर रोज अलग तरह के ड्रामों से ये भर गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार का बिग बॉस सीजन धमाकेदार होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X