ब्रेकअप के बाद समर्थ जुरेल ने दिखाया ईशा मालवीय का असली चेहरा, खोले ऐसे राज जिसे सुन हैरान रह जाएंगी एक्ट्रेस

Samarth Jurel Viral Video: सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किया जाने वाले शो बिग बॉस (Bigg Boss 17) और उसके कंटेस्टेंट आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में आ जाते हैं। हाल ही में बिग बॉस सीजन 17 के कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन में बने हुए हैं। वहीं शो में नजर आईं ईशा मालवीय जिन्होंने शो में खुद को समर्थ की गर्लफ्रेंड बताया था। वह भी अपने एक्स (अभिषेक) के साथ रिश्ते को लेकर चर्चाओं में रही थीं। इस लव ट्रायंगल की वजह से शो में जमकर हंगामा हुआ था, लेकिन ईशा ने साफ कर दिया था कि वह समर्थ को डेट कर रही हैं, लेकिन बिग बॉस के घर से निकलने के बाद ईशा मालवीय ने समर्थ के साथ भी अपना रिश्ता तोड़ लिया है। वहीं हाल ही में समर्थ ने ईशा की पोल पट्टी खोल दी है।
वह मौकापरस्त है...समर्थ जुरेल
दरअसल हाल ही में समर्थ जुरेल ने अपने और ईशा के ब्रेकअप का खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में समर्थ ईशा के बारे में कई बातें कहते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने कहा 'ईशा बहुत ही मौकापरस्त है। कोई भी इवेंट या फंक्शन होता है। वह मुझसे बात करने लगेगी। बोलेगी तू आ रहा है ना मैं भी आऊंगी...और वह मेरे साथ ही बहार आती है। क्योंकि उसे पता है कि बाहर पैप्स खड़े हैं। हम साथ में दिखेंगे तो लोगों को लगेगा कि हम डेट कर रहे हैं। मैं तो इतना सोचता भी नहीं हूं।'
गलत स्टेटमेंट मत दो...
समर्थ आगे कहते हैं कि उसने लाइव आकर कहा था कि काट दिया। काटने के लिए कुछ होना भी चाहिए। मैं 10 लोगों को पाल सकती हूं...क्या है इसका मतलब ? मुझे तो समझ ही नहीं आ रहा कि आप ऐसा क्यों बोल रहे हो। आपको बोलना है बोलो, लेकिन मेरे पर मत बोलो। मेरे नाम से झूठी स्टेटमेंट मत दो कि हमने म्यूचली डिसाइड किया कि नहीं जमेगी हमारी ये उसके लिए भी बैटर है। मेरे लिए क्या बैटर है वो मुझे पता है, लेकिन मैं फिर भी चुप ही था। सबका फेज़ होता है, लेकिन अलग झूठी स्टेटमेंट दोगे तो मैं बोलूंगा।


Click it and Unblock the Notifications











