'रात में सिर्फ 2 घंटे के लिए गर्लफ्रेंड की जरूरत...', Samarth Jurel ने डेटिंग लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा

Samarth Jurel On Dating: बिग बॉस 17 से मशहूर हुए समर्थ जुरेल आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अपने मस्त मौला अंदाज की वजह से भी पसंद किए जाते हैं। हालांकि आपको बता दें कि बिग बॉस के दौरान उनका ईशा मालवीय के साथ में रिश्ता काफी ज्यादा हॉट टॉपिक बनकर रह गया था।
समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय ने बिग बॉस के घर में ही अपने रिश्ते को पूरी तरीके से पब्लिक कर दिया था और बता दिया था कि वह पहले से ही डेट कर रहे थे। हालांकि शो खत्म होने के कुछ वक्त बाद ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। ईशा मालवीय से ब्रेकअप होने के बाद एक्टर ने किसी को भी डेट नहीं किया है।
दरअसल आपको बता दें कि समर्थ का कहना है कि रिलेशनशिप जैसी चीजों के लिए अभी उनके पास में वक्त नहीं है। अब हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में वह गेस्ट बनकर पहुंचे और यहां पर उन्होंने बताया कि ईशा मालवीय के साथ जबसे उनका ब्रेकअप हुआ है उन्होंने तब से किसी को भी डेट नहीं किया।
समर्थ जुरेल ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मेरे पास में वक्त नहीं है और मैं बहुत बिजी हो गया हूं अपने काम में। रिश्ते में आने के लिए कोई मौका ही नहीं मिला। मैं अपने काम और खुद में काफी बिजी हो गया हूं।" हालांकि पारस छाबड़ा इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि समर्थ को गर्लफ्रेंड बनाने का समय नहीं है।
समर्थ जुरेल ने इस दौरान इस बात को कबूल कर लिया कि उनका सिर्फ दो घंटे के लिए अफेयर चलाने का मन होता है। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि "मेरा गर्लफ्रेंड बनाने का मन तो होता है लेकिन सिर्फ एक-दो घंटे के लिए। वो भी सिर्फ रात में।" इस बात को सुनकर पारस छाबड़ा भी हैरान रह गए थे और हंसने लग गए थे।
हालांकि समर्थ जुरेल ने अपनी बात को संभालते हुए कहा कि वह इस चीज को गलत ना समझे। एक्टर ने कहा कि जब वह रात में पार्टी के दौरान अपने दोस्तों को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ में देखते हैं तो उनका भी गर्लफ्रेंड बनाने का मन होने लगता है। लेकिन वह बाद में खुद को समझ लेते हैं और अगले दिन शूटिंग करने के लिए पहुंच जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











