मिट्टी में लिपटी कार में बैठकर पहुंचे समर्थ जुरेल, लोगों ने बनाया मजाक, बोले- 'ये सच में चिंटू ही है'

बिग बॉस सीजन 17 काफी जल्दी अपने फाइनल्स में होगा। इसके पहले लगातार बिग बॉस से लोग निकल रहे हैं। हाल ही में ईशा मालवीय के पिता आए थे और उन्होने समर्थ जुरेल से दूर रहने की सलाह दी थी। इसके बाद सबसे कम वोट मिलने के कारण समर्थ को घर से निकाल दिया गया था।
अब उनका एक वीडियो सामने आय़ा है और लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो में समर्थ जुरेल एक कार में हैं जो कि पूरी तरह से मिट्टी से सनी हुई है। पूरी कार में मिट्टी है और समर्थ का पैपराजी मजाक बना रहे हैं।
वीडियो को पोस्ट करते हुए पैपराजी पेज ने लिखा, ''चिंटू की कार को क्या हुआ?'' एक ने लिखा, ''चमन घटुला है ये तो।'' एक ने लिखा, ''बिग बॉस में जो कमाई हुई वो अब इस बारे में पीआर खर्च होगी।'' एक ने लिखा, ''चिंटू सच में चिंटू है।''
एक ने लिखा, ''ये कैसी मॉडीफाइड कार है।'' एक ने लिखा, ''इसका लेवल अलग है।'' एक ने लिखा, ''इसका तो कुछ अलग ही चलता है।'' इस तरह से लोग समर्थ का मजाक बना रहे हैं। हालांकि समर्थ की तरफ से उनकी ट्रोलिंग को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है।
समर्थ के बाहर होने के बाद ईशा मालवीय को काफी दुख हुआ था और वो जमकर रोई थी। बिग बॉस के अंदर जाने से पहले ईशा मालवीय को शायद नहीं पता था कि समर्थ भी वहां आ जाएंगे। इसलिए समर्थ ने वहां जाकर धमाका कर दिया था।
इस दौरान अभिषेक और समर्थ के बीच काफी लड़ाई भी हुई थी। हालांकि ईशा मालवीय को समर्थ लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि ईशा मालवीय विनर बनती हैं या नहीं। बिग बॉस का ये सीजन काफी अच्छा रहा है और इसमें अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुखी विनर की लिस्ट में सबसे आगे रखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications