'हमने लड़की शेयर कर ली..' ईशा मालवीय का नाम लिए बिना समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार ने कीं ऐसी बातें?

Samarth jurel abhishek kumar isha Malviya

Samarth Abhishek Viral Video- बिग बॉस में नजर आने वाले समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार का एक वीडियो इस वक्त आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो भी नजर आया है वो आपको काफी हैरान करने वाला है।

गौरतलब है कि दोनों ईशा मालवीय के एक्स हैं और इस दौरान उनको लेकर ही बिना नाम लिए बात की जा रही है। समर्थ और अभिषेक इस दौरान साथ में खाना खाते दिख रहे हैं जो कि अपने आप में काफी चौकाने वाला है।

हमने ल़ड़की शेयर की है

समर्थ और अभिषेक इस वीडियो में एक साथ पनीर खाते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा वो बातें कर रहे हैं जो कि काफी अलग है। वो अकेले नहीं थे बल्कि कई और लोग भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

एक महिला वहां हैं जो कहती है, ''गाइज यहां पर पनीर शेयर की जा रही है।'' समर्थ कहते हैं, ''लड़की शेयर कर ली तुम पनीर की बात कर रही हो।'' इसके बाद लोग हंसने लगते हैं। महिला फिर पूछती है, ''कैसा था पनीर।'' इस बार अभिषेक कुमार जवाब देते हुए कहते हैं, ''खाता पहले मैं ही हूं।''

समर्थ कहते हैं, ''मेरे को ऐसा क्यों लग रहा है कि मैं झूटन खा रहा हूं।'' इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको kahkashan.sf नाम के एक पेज पर शेयर किया गया है।

हालांकि इस वीडियो में दोनों ने कहीं भी ईशा मालवीय का नाम नहीं लिया है लेकिन सभी जानते हैं कि दोनों का इशारा किस तरफ था। बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर किसी ना किसी वजह से समर्थ और अभिषेक चर्चा में रहते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वायरल वीडियो देखकर ईशा मालवीय का रिएक्शन आ सकता है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X