'द फैमिली मैन 2' को लेकर सामन्था अक्किनेनी ने बोली दिल की बात, कहा 'मेरा ड्रीम रोल है'
अभिनेता मनोज बाजपेयी की मशहूर वेब सीरीज द फैमिला मैन का दूसरा सीजन काफी समय से चर्चा में हैं। हाल ही में इस सीरीज ट्रेलर रिलीज किया गया था। द फैमिली मैन 2 के ट्रेलर ने रिलीज होकर ऐसा धमाका किया है कि लोग आजकल उसी की चर्चा कर रहे हैँ। हालांकि इस फिल्म में सरप्राइज करने वाला किरदार सामन्था अक्किनेनी की है जो कि साउथ की मशहूर अभिनेत्री हैं। ट्रेलर में उनका किरदार काफी दमदार दिखाया गया है।
इस सीजन को लेकर इस एक बयान सामन्था का वायरल हो रहा है जो कि उन्होने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए दिया है। उन्होने कहा कि.. '15 से 50 साल तक के लोग मेरे पास आते थे और मेरे काम के बारे में नहीं बल्कि ये पूछते थे कि द फैमिली मैन सीजन 2 कब रिलीज हो रहा है।

मैं यहां हूं तो मैं खुद को काफी खुशकिस्मत समझती हूं कि मैं फैमिली मैन 2 का हिस्सा बनीं हूं, क्योंकि ये वो अकेली चीज है जो कि लोग मुझसे लगातार पूछ रहे हैं जब मैं घर वापस लौटी हूं।
मैं काफी गौर्वान्वित महसूस कर रहीं हूं कि ये मुझे मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट करने को मिला है।' राज और डीके की इस सीरीज को लेकर काफी समय से फैंस इंतजार कर रहे थे और सामन्था अक्किनेनी के कारण साउथ के लोग भी इसको देखने वाले हैं।
ये सीरीज 4 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है। गौरतलब है कि इसका पहली सीजन काफी बड़ा हिट साबित हुई था।


Click it and Unblock the Notifications