कुछ तस्वीरें Excitement ही नहीं..सोशल मैसेज भी देती हैं!
टीवी एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा एक बार फिर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। पिछले दिनों सलोनी ने अपनी एक तस्वीर के साथ महिलाओं के अंडरगारमेंट्स और शरीर को लेकर कुछ ऐसी बातें लिखी, जिसके बाद वो चर्चा में आ गई थी। इस बार भी सलोनी ने ऐसा ही कुछ किया है।

सलोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांच तस्वीरों में एक सिरीज़ पोस्ट की है जिसमें वो औरतों से जुड़ी रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। सलोनी अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर के महिलाओं के प्रति फूहड़ता, रेप और सेक्सुएलिटी जैसे घनौने कुकर्मों पर लोगों का ध्यान केंद्रित करना चाहा है।
आपको बता दें कि सलोनी ने पहले भी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने अपने हाथ में एक ब्रा ली हुई थी, और अपनी उस पोस्ट में अपनी पोस्ट में सलोनी ने लिखा, "ज़िंदगी ब्रा जैसी ही है और महिलाओं को अपनी कामुकता को लेकर और खुला होना चाहिए।"
"मैं सलमान खान की वजह से खुद को INDIAN कहने में शर्मिंदा हूं"
अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुछ ऐसे बीमार लोग भी होते हैं जिन्हें ब्रा का फीता दिखने से भी समस्या होती है। उन्होंने लिखा कि ब्रा शरीर के एक अंग को ढँकने का एक कपड़ा भर है, ऐसे ही जैसे स्कर्ट है।
#Video..करन कुंद्रा-रूही सिंह का लिप लॉक..ज़रा सोच समझकर ही देखें!
सलोनी के उस पोस्ट पर उन्हें समर्थन भी मिला था। पोस्ट पर आए क़रीब 1500 कमेंट्स में लोगों ने उनके साथ सहमति जताई है। आपको बता दें कि सलोनी 'एमटीवी गर्ल्स ऑन टॉप' से फेमस हुई थीं।


Click it and Unblock the Notifications



