..................... Bigg Boss 7 participants come to get love says Salman - Hindi Filmibeat

बिग बॉस खेलने नहीं गर्लफ्रैंड पटाने आते हैं- सलमान खान!

बिग बॉस 7 के होस्ट सलमान खान पहले तो बिग बॉस के घर में प्रतिभागियों के बीच हो रहे लगातार झगड़ों और उनकी बढ़ रही संख्या से परेशान थे। लेकिन अब उनकी परेशान की एक नयी वजह सामने आई है। सलमान खान अब बिग बॉस के प्रतिभागियों के बीच चल रहे अफेयर्स से भी काफी परेशान हो गये हैं। सलमान खान ने शनिवार के एपिसोड में कहा कि बिग बॉस के घर में आप लोग (कंटस्टेंट) खेलने आते हो या फिर लड़कियां पटाने। सलमान ने ये भी कहा कि मेरी ही किस्मत बुरी है मैं तो आता भी अकेला हूं और जाता भी। लेकिन आप लोग आते अकेले हैं लेकिन जाते हैं पैकेज में। सलमान खान इस बात से थोड़ा सा सुकून में हैं कि बिग बॉस के घर के अंदर हो रहे झगड़े कुछ कम हो गये हैं। लेकिन वो थोड़ा परेशान घर में चल रहे एक अफेयर से भी हैं।

तनीषा और अरमान का अफेयर सलमान के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। एक ओर जहां कुशाल और गौहर का प्यार परवान चढ़ रहा है और सलमान भी हर एपिसोड में इन दोनों को लेकर काफी मजाक करते हैं वहीं तनीषा और अरमान की नजदीकियां सलमान को परेसान कर कर देती हैं। तनीषा अरमान की काफी ज्यादा बढ़ चुकी करीबी को दूर करने के लिए और अजय देवगन की नाराजगी से बचने के लिए वायकॉम ने तनीषा और अरमान को अलग करने का फैसला किया और अरमान को पिछले हफ्ते एलिमिनेशन के दिन बोनस रुम में भेज दिया।

लेकिन जाते जाते आखिर तनीषा और अरमान दोनों के होठों से प्यार के ढाई अक्षर निकल ही आए। अरमान ने तनीषा को गले लगाकर आई लव यू बोला और अरमान के जवाब में तनीशा ने दबी आवाज में कहा आई लव यू टू। अब इस दोस्ती का अंजाम बाहर जाने के बाद क्या होता है ये तो वक्त ही बताएगा। फिल्हाल सलमान के लिए कम से कम एक हफ्ता तो आराम का गुजरेगा क्योंकि उनके दोस्त अजय की भी नाराजगी कुछ समय के लिए टल गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X