सलमान ने कहा मैं अब तक वर्जिन हूं, गर्लफ्रैंड्स के साथ सिर्फ दोस्ती थी!
करन जौहर के शो कॉफी विद करन के चौथे सीजन के पहली ही एपिसोड में शो की टीआरपी ने सभी शो को पीछे छोड़ दिया। कॉफी विद करन के पहले एपिसोड में पहली बार सलमान खान आए और उन्होंने अपना दिल ही खोलकर रख दिया। सलमान ने अपनी जिंदगी से जुड़ी हर एक बात करन के साथ शेयर की फिर चाहे वो शादी की बात हो, अफेयर की, शाहरुख खान से झगड़े की या फिर अपनी सेक्स लाइफ की। सलमान खान ने कहा कि वो वर्जिन हैं और इस बात पर करन जौहर के चेहरे के एक्सप्रेशन देखने लायक थे। सलमान खान ने बहुत ही सीरियस लहजे में कहा कि वो अभी तक वर्जिन हैं और उन्होंने किसी के साथ सेक्स नहीं किया है। एक्स गर्लफ्रैंड्स के साथ उनकी सिर्फ दोस्ती थी लेकिन किसी तरह का कोई फिजिकल रिलेशन नहीं था।
सलमान खान ने कहा कि वो कई बार शादी के मकाम तक पहुंचे लेकिन वो शादी नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में एक समय आया था जब वो शादी करना चाहते थे लेकिन उस समय उनकी शादी नहीं हो पाई। अब भी वो चाहते हैं लेकिन पता नहीं कब होगी। आगे सलमान ने कहा कि वो वर्जिन हैं। एक्स गर्लफ्रैंड्स के साथ उनकी सिर्फ दोस्ती थी और कुछ नहीं। अब वो अपनी एक्स गर्लफ्रैंड्स से दूर ही रहना पसंद करते हैं क्योंकि वो नहीं चाहते कि उन लोगों की जिंदगी में कोई मुश्किल आए। सलमान ने संगीता के बारे में बात करते हुए कहा कि संगीता के साथ वो शादी करना चाहते थे लेकिन नहीं हो सकी।
अब संगीता उनकी अच्छी दोस्त हैं और परिवार की सदस्य जैसी हैं। सलमान खान ने अपनी गर्लफ्रैंड्स के ब्वॉयफ्रैंड्स के बारे में भी बात करते हुए कहा कि वो उन सभी को थैक्स कहते हैं। सलमान ने ये भी कहा कि वो अपनी पर्सनल लाइफ यानी शादी, रोमांस, एक्स गर्लफ्रैंड्स के बारे में बात करते हुए गुस्सा नहीं हो जाते लेकिन थोड़ा से इरिटेट जरुर होते हैं। क्योंकि वो नहीं चाहते कि लोग लड़कियों के बारे में बातें करें कि वो सलमान के साथ रिलेशन में थीं।


Click it and Unblock the Notifications