जून में ये है सलमान का दबंग सरप्राइज,बाहुबली से जुम्मे की रात,वीडियो must watch
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े एंटरटेनर की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में सलमान खान का नाम सबसे पहले आता है। फिर चाहे वह फिल्म हो या टीवी। फैंस और दर्शकों के साथ तालमेल बैठाने में सलमान को जरा भी वक्त नहीं लगता है।
ऐसा ही कुछ आलम ईद पर रेस 3 के रिलीज से पहले देखने को मिलेगा। हम तो यह कहेंगे कि यह वीडियो देखने के बाद आप रेस 3 क्या सलमान के सभी ब्लॅाकबस्टर को भूल जायेंगे।

सलमान जल्द ही अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए माधुरी दीक्षित के शो डांस दीवाने पर दिखाई देंगे। जून के पहले वीक में इस शो का आगाज होने जा रहा है। इस शो का पहला प्रोमो चैनल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो में बाहुबली से लेकर जुम्मे की रात,प्रेम रतन धन पायो और मेरा पिया घर आया पर सलमान का जबरदस्त डांस आपके होश उड़ा देगा।
गौरतलब है कि 2 जून को रात 9 बजे इसका टेलीकास्ट कलर्स चैनल पर होगा।यहां देखिए इसकी धमाकेदार पहली झलक।पहली बार सलमान इस तरह की मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चलिए फिर इंतजार किस बात का।ये वीडियो देखते ही आपके लिए भी इंतजार करना मुश्किल हो जाएगा।
बहरहाल,यहां देखिए सलमान के सबसे यादगार एक्ट की एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications
