सलमान ,रेस 3,अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित,बड़ा Dhamaka,इंतजार मुश्किल !
सलमान खान के रेस 3 के एक्शन से लकदक ट्रेलर के बाद से ही इस फिल्म की चर्चा शुरू हो गई है। सलमान की इस फिल्म में एक नहीं बल्कि कई स्टार हैं।
अब रेस 3 से माधुरी दीक्षित का नाम भी जुड़ गया है। रेस 3 थिएटर में 15 जून को रिलीज होगी। इसके प्रमोशन की जल्द शुरुआत की जाएगी।

ऐसी खबर है कि रेस 3 की पूरी टीम सलमान के साथ माधुरी के नए डांस शो डांस दीवाने में दिखाई देगी। जून के पहले वीक में इस शो का आगाज हो सकता है।
पहले एपिसोड की टीआरपी को बढ़ाने के लिए और दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए यह प्लानिंग की गई है। इसके साथ ही सलमान और माधुरी की जोड़ी के साथ अनिल कपूर और माधुरी का डांस भी फैंस को देखने को मिल सकता है।
इससे पहले भी सलमान झलक दिखला जा में माधुरी के साथ डांस हम आपके हैं कौन सांग पर डांस कर चुके हैं। वहीं अनिल कपूर और माधुरी की रोमांटिक जोड़ी को एक साथ देखना भी टीआरपी के सारे रिकॅार्ड तोड़ देगा।
बिग बॉस 12 में जाएंगे सलमान खान के बेस्ट फ्रेंड, बॉलीवुड में भी होगा DHAMAKA !
शो की टीम पहले एपिसोड को तगड़ा बनाने के लिए फिलहाल प्लानिंग कर रही है। गौरतलब है कि माधुरी जल्द ही अनिल कपूर के साथ टोटल धमाल में दिखाई देंगी।
बहरहाल,यहां देखिए सलमान खान और माधुरी दीक्षित की अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications

