भारत और दबंग 3 के साथ सलमान खान की हॅालीवुड ब्लॉकबस्टर प्लानिंग dhamaka !
साल 2018 में सलमान खान बतौर निर्माता एक लंबी छलांग लगाने की तैयारी में है। खासकर टीवी मीडियम को लेकर। हाल ही में यह खबर आयी थी कि सलमान बैक टू बैक कई टीवी शो लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
लेकिन अब ऐसी खबर है कि सलमान के निर्माण कंपनी का फोकस भारतीय और दक्षिणी पूर्वी एशियन बाजार पर है।इसकी के चलते हॅालीवुड के कई टीवी शो के देशी वर्जन बनाने की प्लानिंग तेजी से शुरू हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सलमान की निर्माण कंपनी अमेरिका के लोकप्रिय टीवी शो ब्लैक लिस्ट का हिंदी वर्जन बनाने की तैयारी कर रही है। यह शो वहां का सबसे लोकप्रिय टीवी शो है,जो कि साल 2013 से आॅन एयर हो रहा है।
यह एक क्राइम बेस्ड टीवी शो है जो कि NBC नेटवर्क पर प्रसारित किया जा रहा है। इस शो को हिंदी दर्शकों के हिसाब से ढालने की तैयारी शुरू हो चुकी है।बहरहाल,सलमान इस साल दस का दम और बिग बॅास को होस्ट करते हुए नजर आयेंगे।
गौरतलब है कि अधिकतर फिल्मों से टीवी की तरफ रुख करने वाले फ्लॅाप एक्टरों को टीवी स्टार बनने में देर नहीं लगती है। आइए देखते हैं ऐसे एक्टरों की एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications
