दबंग 3 से पहले सलमान खान की बायोपिक, 2019 अप्रैल में बड़ा धमाका, बिग सरप्राइज !
सलमान खान जल्द ही गामा पहलवान की दिलचस्प कहानी लेकर छोटे पर्दे पर आ रहे हैं। बीते दो साल से इसकी चर्चा है। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर कब और कैसे इस सीरीज की शुरुआत होगी। अब इसकी जानकारी मिल गई है। एक वेबसाइट की खबर के अनुसार इस सीरीज का आगाज अप्रैल में हो सकता है।
ऐसी खबर है कि मार्च से इसस शो के प्रमोशन का काम शुरू हो जाएगा। यह शो एक सीरीज के तौर पर प्रसारित किया जाएगा।इसकी तैयारी तेजी से चल रही है।मुख्य किरदार यानी कि गामा पहलवान की भूमिका में सोहेल खान दिखाई देंगे। इस सीरीज का एक पायलट एपिसोड बनाकर एक बड़े चैनल को सौप दिया गया है।
वैसे आपको बता दें कि सलमान गामा पहलवान पर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे थें। मगर इसी के इर्द-गिर्द जॅान अब्राहम भी एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे थें। इस वजह से इस प्रोजेक्ट को थोड़े समय के लिए रोक लिया गया।पूरा प्लान फिल्म से टीवी पर सिफ्ट कर दिया गया है।

इस सीरीज की कहानी विभाजन के दौरान सेट की गई है जिसकी शुरुआत अमृतसर से होती है। गौरतलब है कि गामा पहलवान भारत से पाकिस्तान चले गए थे।वहीं पर 1960 में 82 साली की उम्र में उनकी मौत हो गई थी।
बहरहाल, इससे साफ पता चलता है कि सलमान खान कहीं ना कहीं एक बड़े स्तर पर टीवी पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। इसका फायदा उनकी निर्माण कंपनी और भाई सोहेल खान के करियर को भी पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कैसे...


Click it and Unblock the Notifications