Ooo...तो सलमान खान ऐसे करेंगे 'बिग बॉस' और 'ट्यूबलाइट' को मैनेज...इंट्रस्टिंग!
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान 2 अगस्त को बिग बॉस 10 का प्रोमो शूट करेंगे। इस प्रोमो की शूटिंग मुंबई के सबरबन स्टूडियो में की जाएगी। बताया जा रहा है कि बिग बॉस के प्रोमो शूट के बाद सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग के लिए लद्दाख रवाना होंगे।

इस शूटिंग के दौरान फिल्म की काफी सारी शूटिंग कर ली जाएगी। वहीं, लद्दाख में फिल्म की शूटिंग के बाद सलमान फिर से बिग बॉस की शूटिंग में लग जाएंगे। आपको बता दें कि बिग बॉस 10 अक्टूबर में बीच में ऑनएयर होने की संभावना है, और इसकी शूटिंग हर बार की तरह लोनावला में ही की जाएगी। खबर है कि इस सीज़न में आम लोग भी इस शो में भाग लेते दिखाई दे सकते हैं।
'भाभीजी घर पर हैं' में क्रिकेट का तड़का..पॉपुलर क्रिकेटर आएंगे नज़र!
50 वर्षीय अभिनेता सलमान को लेकर अफवाह उड़ी थी कि वे इस फिल्म में एक बालिग बालक का किरदार निभा रहे हैं, वहीं इस फिल्म के निर्देशक का कहना है कि इस फिल्म में थोड़ी राजनीतिक पृष्ठभूमि के साथ भावनाओं और हास-परिहास का मिश्रण होगा।
सुनने में आया है कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म में सलमान के साथ मुख्य किरदार निभाएंगी । फिल्म को अगले साल ईद पर रिलीज करने की तैयारी है।


Click it and Unblock the Notifications