एली संग डांस कर उन्हें प्रमोट करेंगे सलमान!
अब सलमान खान ने बिग बॉस 7 के फिनाले में भी एली अवराम के साथ डांस परफॉर्मेंस देकर एली को एक और मौका दे रहे हैं। सलमान खान ने ऐली को बिग बॉस के घर से बाहर आते वक्त कहा था कि बिग बॉस के घर के अंदर पांच हफ्तों में उन्हें जो मिलता उससे कहीं ज्यादा उन्हें बाहर आकर मिलेगा। एली भी सलमान खान की बहुत बड़ी फैंन हैं और वो सलमान की बहुत इज्जत भई करती हैं। एली जब बिग बॉस के घर से बाहर आईं तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता सलमान ने उन्हें इतना क्यों सपोर्ट किया। लेकिन सलमान की वजह से ही वो बिग बॉस में इतने दिनों तक टिक पाईं। ऐली ने ये भी कहा कि हो सकता है कि विदेशी होने के नाते उन्हें बिग बॉस में थोड़ा अकेलापन लगता। लेकिन सलमान की वजह से ऐसा नहीं हुआ।
ऐली अवराम की हाल ही में मिकी वायरस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी फिल्म में एली की एक्टिंग को कुछ खास पसंद नहीं किया गया और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने काफी बुरा बिजनेस किया। सलमान ने बिग बॉस के दौरान मिकी वायरस का भी काफी प्रमोशन किया था। उसके बाद सलमान खान जितना एली पर मेहरबान हो रहे हैं उसे देखकर यही लग रहा है कि जल्द ही एली सलमान की अगली फिल्मों में भी नज़र आ सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
