बिग बॉस नहीं छोड़ेंगे सलमान, कौन देखेगा शो उनके बिना!

कलर्स चैनल के रियैलिटी गेम शो बिग बॉस से सलमान खान के विदा लेने की काफी सारी खबरें सुर्खिया बना रही हैं। लेकिन चैनल की खबर से ये है कि ऐसा कुछ भी नहीं है और बिग बॉस के शो को सलमान खान फिल्हाल तो नहीं छोड़ने वाले हैं। सलमान खान के बिना बिग बॉस शो आखिर देखेगा कौन और साथ ही इस शो की टीआरपी पर भी काफी असर पड़ेगा। बिग बॉस 7 के दौरान कई ऐसी बातें हुईं और ऐसी सिचुएशन्स पैदा हुईं जिनकी वजह से सलमान खान ने खुद ही ये बात कही कि वो शायद बिग बॉस के अगले सीजन में नज़र ना आएं। सलमान खान के इस स्टेटमेंट को लेकर उनके फैन्स काफी निराश हुए और साथ ही सभी के मन में ये सवाल पैदा हो गया कि अगर बिग बॉस से सलमान खान चले जाएं तो आखिर बिग बॉस देखेगा कौन।

सलमान खान ये बात सबसे पहली बार तब कही जब बिग बॉस शो के कुछ कंटस्टेंट्स ने कहा कि सलमान खान तनीषा की साइड लेकर दूसरे घरवालों को निगलेक्ट कर रहे हैं। साथ ही तनीषा के साथ गलत तरीके बर्ताव करने के लिए कुशाल को सलमान खान ने काफी डांटा भी था। उसके बाद एंडी पर हाथ उठाने की वजह से कुशाल को घर से बाहर निकाल दिया गया। गौहर ने हर वक्त सलमान को कहा कि वो तनीषा का काफी साइड लेते हैं इस बात पर सलमान खान काफी गुस्सा हुए और साथ ही उन्होंने गौहर और बाकी सभी घरवालों से कहा कि अगर उन्हें लेकर ऐसी सोच है तो वो शायद बिग बॉस के अगले सीजन को होस्ट भी ना करें।

उसके बाद जब करीना कपूर बिग बॉस में अपनी फिल्म को प्रमोट करने आईं उस एपिसोड में भी सलमान खान ने कहा कि वो शायद बिग बॉस के अगले सीजन में नज़र ना आएं। इस बाद से ही सलमान खान के बिग बॉ में ना होने को लेकर काफी सारी खबरें आनीं शुरु हो गयीं लेकिन अभी तक चैनल वालों का यही कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है और सलमान खान बिग बॉस को आगे भी होस्ट करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X