सलमान खान के BIGG BOSS 18 होस्ट ना करने की खबर सुन इस एक्ट्रेस को लगा झटका, बोलीं- अब शो खत्म है...

Salman khan will not host the bigg boss 18 show: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस जब भी आता है तहलका मचा देता है। जी हां, शो में आने वाले कंटेस्टेंट और उनकी लड़ाइयां लोगों को शो देखने के लिए मजबूर कर देती हैं। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का फिलाने अगस्त में ही हुआ था जिसमें सना मकबूल विनर बनी थीं।
बता दें कि इस शो को अनिल कपूर ने होस्ट किया था, लेकिन अनिल कपूर को बतौर शो होस्ट देख फैन्स खुश नहीं हुए थे क्योंकि लंबे समय से सलमान खान ने शो की कमान संभाल रखी थी। वहीं सीजन 3 में सलमान खान के ना होने की वजह से फैन्स को यह शो अधूरा लगा था, इस सीजन के खत्म हो के बाद बिग बॉस सीजन 18 की घोषणा हो गई। इसे सुनते ही फैन्स को लगा कि अब तो पक्का ही सलमान खान ही इस शो को होस्ट करने जा रहे हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैन्स को निराश कर दिया है।
जी हां, बताया जा रहा है कि इस बार बिग बॉस का सीजन 18 भी सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे। कहा जा रहा है कि उन्हें कुछ हेल्थ इश्यू हो रहे हैं। जिस वजह से वह शो होस्ट नहीं कर सकते हैं। बीते दिनों सलमान खान एक इवेंट का हिस्सा बने थे। इस दौरान उनका एक वीडियो भी वायल हुआ था जहां वह सोफे से मुश्किल से उठते नजर आ रहे थे। जिसे देख फैन्स को भी उनकी चिंता होने लगी थी।
वहीं हाल ही में एक्ट्रेस संभावना सेठ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें बताया जा रहा है कि सलमान खान बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे। इसपर संभावना कहती हैं कि सलमान खान बिग बॉस नहीं करेगा तो बिग बॉस खत्म है। बिग बॉस नहीं चलने वाला। कोई नहीं देखेगा अगर मैं बिग बॉस देखूंगी तो मैं सलमान खान की वजह से ही देखूंगी। अगर सलमान खान नहीं हैं तो बिग बॉस का बुरा हाल होने वाला है।
फिलहाल तो सलमान खान शो के होस्ट रहेंगे या नहीं अभी इसकी ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन फैन्स यही उम्मीद कर रहे हैं कि सलमान खान ही इस शो में बतौर होस्ट नजर आएं। आपको बात दें कि इस सीजन के लिए कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि सुरभि ज्योति, शाहीर शेख, समीरा रेड्डी, स्त्री 2 के एक्टर सुनील कुमार, अंजलि आनंद, शोएब इब्राहिम, धीरज धूपर, मानसी श्रीवास्तव, अनीता हसनंदानी समेत अन्य कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications