सलमान खान नहीं होस्ट करेंगे बिग बॉस 8!

बिग बॉस के होस्ट सलमान खान का कहना है कि अब वो अगले साल बिग बॉस नहीं होस्ट करेंगे। सलमान खान ने पहले तो गुस्से में ये बात बिग बॉस के कंटस्टेंट्स को बोली थी लेकिन बाद में उन्होंने कई बार यही बात बिग बॉस के घर में आने वाले गेस्ट्स को भी बोली। उसके अलावा हाल ही में कुशाल टंडन भी बिग बॉस के घर में एंटर हुए हैं। जबकि सलमान खान का कुशाल के साथ काफी पंगा हो चुका है। सलमान नहीं चाहते थे कि कुशाल टंडन वापस से बिग बॉस के घर में जाएं लेकिन कुशाल के घर में वापस आने के बाद तो यही लग रहा है कि सलमान वाकई अगले साल बिग बॉस ना करने का फैसला कर चुके हैं।

सलमान खान ने हाल ही में बिग बॉस के घर में अपनी फिल्म गोरी तेरे प्यार में को प्रमोट करने के लिए करीना कपूर खान और इमरान खान आए थे। उस दौरान सलमान खान ने करीना कपूर की काफी टांग खींची और आखिरकार करीना कपूर ने कह दिया कि इस बार तो वो बिग बॉस में आ गयीं लेकिन अगली बार नहीं आएंगी। इसपर सलमान खान ने हंसते हुए कहा कि अगली बार तो वो भी नहीं होंगे बिग बॉस में। तब करीना ने कहा कि तब मैं आउंगी। सलमान खान की इस बात ने दर्शकों को काफी हैरान कर दिया। क्योंकि वो सोचने लगे कि अगर सलमान खान नहीं होंगे तो भला बिग बॉस कौन देखेगा।

फिर इस बार बिग बॉस 7 के दौरान कई ऐसी बातें हुई हैं जिन्होंने सलमान खान को काफी नाराज किया है। जैसे कुशाल टंडन ने उनके दोस्त अजय देवगन की साली और काजोल की बहन तनीषा के साथ काफी बहस की और उकनी काफी बेइज्जती भी की। जिस वजह से उन्हें सलमान ने काफी डांटा। जिसके बाद कुछ घरवालों को लगा कि सलमान तनीषा का साइड ले रहे हैं। कुशाल को घर से बाहर निकाला गया लेकिन उसके बाद आज रात फिर से कुशाल को घर में भेजा जा रहा है तो हो सकता है कि सलमान को ये सब अच्छा ना लगा हो और उन्होंने डिसाइड कर लिया कि अब वो बिग बॉस नहीं होस्ट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X