400 करोड़ नहीं Bigg Boss 13 के लिए सलमान की फीस का खुलासा, सबसे करोड़पति होस्ट !
बिग बॉस का सीजन 13 जल्द कलर्स चैनल पर लांच होने वाला है। सिर्फ कुछ दिन का इंतजार और एक बार फिर से टीवी के इस सबसे बड़े शो का आगाज होगा। इस बार शो में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट होंगे। इसके साथ हर बार की तरह इस सीजन को भी सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।
पिछले साल भी शो को लेकर सबसे बड़ी चर्चा ये रही कि सलमान खान की फीस क्या है। कुछ महीने पहले ये खबर आयी थी कि सलमान खान ने इस पूरे सीजन को होस्ट करने के लिए 400 करोड़ की फीस ली है।

जो कि उनकी दो फिल्म की कमाई के बराबर होती है। सलमान खान हर साल आते हैं और ये जरूर कहते हैं कि उन्हें ही क्यों बिग बॅास को होस्ट करने के लिए चुना जाता है। कहीं ना कहीं सलमान इस शो का सबसे बड़ा चेहरा हैं। ऐसे में उनकी फीस करोड़ों में होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications