सलमान खान का 'चौका'..अपनी 'खास दोस्त' के शो का लाएंगे Indian Version!

By Shivani Verma

सलमान खान शादी कब करेंगे ये तो अभी तक किसी को नहीं पता, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ उनके चर्चे किसी न किसी बात को लेकर सामने आते ही रहते हैं। कभी कुछ तो कभी कुछ। यूं तो सलमान का शो बिग बॉस जल्द ही आपके सामने आने वाला है, लेकिन सलमान इसके साथ-साथ एक और तैयारी में जुटे हैं।

salman

इन्होंने तो अक्षय कुमार का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया..एकदम TOP में!

सलमान इन दिनों जुटे हैं अपनी कथित गर्लफ्रेंड लुलिया वंतूर के शो 'द फार्म' का इंडियन वरजन लाने के लिए। जैसा कि हम सब जानते हैं कि सलमान का मुंबई में एक काफी बड़ा फार्महाउस है जहां पशु, पेड़-पौधों के साथ-साथ अन्य कई चीज़ें हैं।

सलमान ने कलर्स के सीईओ राम नाइक से 'द फार्म' को लाने की बात भी की है। सलमान ने कहा था कि उन्हें फार्म में रहना काफी पसंद है और काफी समय से ऐसे रियलिटी शो को लाने का विचार कर रहे थे।

PICS-शाहरुख की 'परदेस' का नया लुक..एकदम हटके!

गौरतबल है कि सलमान का शो बिग बॉस 10 का पहला एपिसोड 16 अक्टूबर को दिखाया जाएगा। इस बार शो को रोमांचक बनाने के लिए मेकर्स ने सेलेब्स के साथ-साथ आम आदमी को भी शो में एंट्री दी जा रही है।

लोगों को इस शो का बेसब्री से इंतजार है। वहीं शो के दौरान प्रतिद्वंदियों के बीच फिल्मस्टार अपनी आने वाली फिल्मों प्रचार करते हुए दिखेंगे। खबर है कि शो की पहली मेहमान दीपिका पादुकोण होंगी। जो अपनी हॉलीवुड फिल्म xXx: The Return of Xander Cage का प्रचार करने आएंगी।

वहीं सलमान के खास दोस्त अजय देवगन भी इस शो में अपनी फिल्म 'शिवाय' के प्रोमोशन करते हुए नजर आएंगे। फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। लेकिन इस दिवाली एक और फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' रिलीज हो रहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X