VIRAL VIDEO: साइकल चलाकर Bigg Boss के घर चले सलमान खान, वीडियो देख लोग बोले- 60 करोड़ लेने के बाद भी...

Salman Khan went to Bigg Boss 18 house Ride On Bicycle: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने वाले एक्टर समलान खान अपने खास अंदाज और स्टाइल से फैन्स का दिल जीत लेते हैं। कभी सलमान खान अवॉर्ड फंक्शन की वजह से सुर्खियों में रहते हैं तो कभी अपनी फिल्म की शूटिंग की वजह से फिलहाल तो इन दिनों सलमान खान को बिग बॉस 18 के सेट पर देखा जा सकता है। भारी डिमांड के साथ समलान खान इस बार शो होस्ट कर रहे हैं जिसके लिए वह भारी फीस चार्ज कर रहे हैं।
सलमान खान के इस वीडियो ने मचाई धूम
बता दें कि बिग बॉस का वीकेंड का वार आने वाला है। जिसकी शूटिंग 1 दिन पहले होती है, लेकिन वीकेंड के वार से पहले ही सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी सलमान खान का पीछा कर रहे होते हैं। सलमान खान साइकल पर होते हैं तो पैपराजी ऑटो में बैठकर समलान खान का वीडियो बनाते है।
सलमान खान को साइकल पर जाता देख यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो में देखा जा सकता कि सलमान खान शॉर्ट्स, हुडी और सिर पर कैप लगाए नजर आ रहे हैं। पैपराजी तो सलमान खान को हैल्लो भी बोलते हैं, लेकिन सलमान खान सभी को इंग्नोर कर देते हैं। बात दें कि सलमान खान के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- सर 60 करोड़ लेने के बाद भी आप बिग बॉस के सेट पर जा रहे हो वो भी साइकल से तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा-अरे सर थोड़ जल्दी वरना लॉरेंस बिश्नोई अपने लोग भेज देगा। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- सलमान सर कहीं नहीं जा रहे हैं वो बस एक्सरसाइज कर रहे हैं और उन्हें डिस्टर्ब भी मत करो। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications