कंगना रनौत से फ्लर्ट करते नजर आए सलमान खान, लोग बोले- 'भाई शादी कर लो, वर्ल्ड वॉर 2 देखना है'

सलमान खान बिग बॉस 17 में वीकेंड का वार के साथ हर सप्ताह एक बड़ा धमाका करते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। हालांकि इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके सलमान खान फ्लर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री कंगना रनौत की जो कि सलमान खान के शो पर पहुंची थीं। कंगना रनौत जैसे ही पहुंची सलमान खान ने फ्लर्ट करना शुरु कर दिया। सभी जानते हैं कि कंगना रनौत कितनी बेबाक हैं और सलमान खान ही ऐसे सितारे हैं जो कि इस तरह से कंगना रनौत के साथ फ्लर्टिंग कर सकते हैं।
कंगना एक खूबसूरत वन-पीस गाउन पहनकर बिग बॉस के घर में प्रवेश करती हैं। कंगना रनौत से फ्लर्ट करते हुए सलमान खआन कहते हैं, "बड़ी खूबसूरत लग रही है आप कंगना जवाब देती हैं, "धन्यवाद।" बाद में सलमान ने कंगना से पूछते हैं, "अगले 10 साल के बाद क्या कर रही हो?"
कंगना रनौत शरमा जाती हैं और सलमान खान को गले लगा लेती हैं। इसके बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। मामला यहां तक पहुंच गया है कि फैंस चाहते हैं कि दोनों सितारे शादी कर लें। बता दें कि सलमान खान भी इस उम्र में कुंवारे और कंगना रनौत भी लगातार काम कर रही हैं और ऋतिक रोशन से ब्रेकअप के बाद कुंवारी ही हैं।
कमेंट्स की बात करें तो एक ने लिखा, ''भाई आप इसी से शादी कर लो।'' एक का कहना है, ''सलमान कंगना साथ में अच्छे लग रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''बस इन दोनों की शादी हो जाए तो वर्ल्ड वॉर 3 देखने को मिल जाए।''
एक ने लिखा, ''मैं चाहता हूं दोनों शादी कर लें।'' एक ने लिखा, ''सिर्फ सलमान ही एक्ट्रेस के साथ कर सकते हैं फ्लर्ट!'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। कंगना रनौत बिग बॉस के सेट पर अपनी फिल्म तेजस का प्रमोशन करने के लिए पहुंती थीं।


Click it and Unblock the Notifications