Ooo: अपनी इस हीरोइन की अदा पर फिदा हो गए सलमान!
सलमान खान को दिल से काम करने वाले लोग बहुत पसंद हैं और हाल ही में जैकलीन फर्नांडीज़ ने कुछ ऐसा किया कि सलमान उन पर फिदा हो गए हैं।
सलमान खान भी कभी कभी ऐसी हरकतें कर देते हैं कि आपको बस Awww करने का दिल कर जाए। बिग बॉस 10 पर झलक दिखला जा 9 की टीम अपना ग्रांड फिनाले प्रमोट करने आई थी और यहीं पर जैकलीन फर्नांडीज़ को सलमान खान ने ऐसा प्रमोट किया कि सब Awww कह के रह गए।
हुआ यूं कि सलमान ने जैकलीन से कहा कि तुम्हारी हिंदी बहुत ही अच्छी हो गई है। चलो इस कंटेस्टेन्ट को हिंदी में ़डांट के दिखाओ। जैकलीन को जो भी स्क्रिप्ट दी गई थी उसके हिसाब से बड़े ही क्यूट अंदाज़ में उन्होंने डायलॉग कह दिया।

लेकिन क्या हुआ कि डायलॉग बोलते बोलते जैकलीन अंदाज़ में आ गईं और पूरा फील लेकर बोलने लगीं। इस फील के चक्कर में उन्होंने हाथ पर डायलॉग लिखा था और वो दिख गया।
अब जैसे ही सलमान ने ये देखा वो जैकलीन का हाथ पकड़कर उसे खोलने लगे और बेचारी जैकलीन शरमाने लगे। वहीं सलमान बार बार कहने लगे कि अपना हाथ कैमरा पर दिखाओ।
[Oops: शाहरूख ने सलमान से की ऐश्वर्या Talk...जानबूझकर या गलती से?]
फिर सलमान ने जैकलीन का हाथ खोला औऱ ज़बर्दस्ती उसे कैमरा पर दिखाया और कहा कि देखो इसे मेहनत और लगन कहते हैं। आप खुद देख लीजिए कि एक छोटे से सीन के लिए भी ये कितनी मेहनत करती है।
गौरतलब है कि जैकलीन की किस्मत बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म किक से बदली। और अब सलमान उन्हें अपनी अगली फिल्म में भी मौका दे रहे हैं।
वैसे सलमान का ध्यान हमेशा कई टैलेंटेड हीरोइनों पर रहता है -


Click it and Unblock the Notifications