#Shock: बिग बॉस 10 में सलमान खान के साथ चीटिंग...बोला कुछ...हुआ कुछ!
सलमान खान और बिग बॉस का साथ लगता है इस सीज़न के बाद खत्म हो जाएगा। क्योंकि हाल ही में बिग बॉस ने सलमान की सलाह तक नहीं मानी और उन्हें बेवकूफ बना दिया।
सलमान खान की बात कोई ना माने ऐसा कभी होता नहीं है। लेकिन सलमान खान की सलाह कोई नज़र अंदाज़ तो करे ही साथ में उन्हें बेवकूफ भी बना दे, ऐसा बड़ा कम होता है। लेकिन ये कारनामा कर दिखाया है बिग बॉस की क्रू ने।
दरअसल, हाल ही में सलमान खान बिग बॉस के घर के अंदर बंद सदस्यों के लिए अपने घर से खाना लेकर आए। सब जानते हैं कि सलमान को खिलाने का काफी शौक है। इसके बाद उन्होंने खाना बिग बॉस क्रू को सौंप दिया।

हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान ने कैमरा से हटकर सब सदस्यों से पूछा कि घर का खाना कैसा लगा। इस पर सबके रिएक्शन बिल्कुल अजीब आए और सलमान समझ गए कि खाना घरवालों तक पहुंचा ही नहीं।
[#AlsoRead: "सलमान मेरी मदद कैसे करते वो तो खुद औरतों को मार चुके हैं"]
इस बात पर सलमान बिग बॉस की क्रू से काफी नाराज़ हुए और साथ ही उन्होंने इस बात पर नाराज़गी भी जताई कि एक तो खाना पहुंचाया नहीं गया और उसके बाद उन्हें इस बारे में कुछ बताया भी नहीं गया।
वैसे ये पहली बार नहीं है कि सलमान की किसी बात को किसी ने नज़र अंदाज़ कर दिया हो। बॉलीवुड में तो ऐसे लोगों की पूरी खेप है -


Click it and Unblock the Notifications