BIGG BOSS:ये 2 कंटेस्टेंट कर रहे थे KISS..लेकिन बीच में आ गए सलमान खान..Shock
Recommended Video

सलमान खान ने एक बार वीकेंड के वॉर में अपने पुराने तेवर में नजर आएं। एक तरफ उन्होंने जहां विकास और शिल्पा के मसले पर दोनों को समझने की कोशिश की। वहीं विकास को घर से बाहर भागने के लिए कड़ी चेतवानी भी दी।
इसके साथ सलमान ने शिल्पा के विकास को लगतार पिन करने को लेकर भी चुटकी ली। लेकिन इन सबके बीच सलमान ने पुनिष को बंदगी का नाम ना लिए बिना इस तरफ इशारा किया कि घर वालों को कुछ भी करने से पहले इस बात का ध्यान देना चाहिए कि घर में चारों तरफ कैमरा लगा हुआ है।

हुआ यूं कि एक दिन पहले एक दूसरे के करीब आने के लिए कैमरे से बचने के लिए बंदगी और पुनीष बॅाथरूम में जा रहे थे। लेकिन कैमरे को अपनी तरफ मुड़ता हुआ देखते ही...
दोनों लाइट बंद होते ही अपनी जगह पर आकर सो गए। इसी बात की तरफ इशारा करते हुए सलमान ने पूरे घर को चेतावनी दी। गौरतलब है कि कहीं ना कहीं सलमान पूरे वीकेंड के वार में शिल्पा का साथ देते हुए नजर आए।
लेकिन उन्होंने शिल्पा और विकास को समझाया कि आप दोनों को ही एक दूसरे के साथ किए गए झगड़ों को सुलझाना होगा। आने वाले एपिसोड में शिल्पा और विकास के बीच क्या होता है यह देखना दिलचस्प होगा।
बहरहाल,अब तक बिग बॅास में यह कपल एक दूसरे के करीब आते दिखाई दिए हैं..


Click it and Unblock the Notifications

