संजय दत्त को बिग बॉस के घर में देखना चाहते हैं सलमान खान
टीवी के हिट शो बिग बॉस का सीजन 8 जल्द ही शुरु होने वाला है, एक बार फिर से इस शो को सुपरस्टार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और अभी से कयास शुरु हो गये हैं कि इस बार शो में कौन कौन से प्रतिभागी नज़र आएंगे। चूंकि हर साल बिग बॉस में सलमान खान के कुछ करीबी लोग शो का हिस्सा बनते हैं तो इस बार भी लोग ये सोच रहे हैं कि ऐसे कौन कौन से सेलिब्रिटी हैं जो कि सलमान खान के की सिफारिश के जरिये बिग बॉस कंटस्टेंट की लिस्ट में शामिल होंगे।
हाल ही में सलमान खान ने बिग बॉस 8 शो का लॉंच किया और उस दौरान सलमान खान से मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कि इस साल बिग बॉस में कौन कौन से सेलिब्रिटी पार्सिपेट करेंगे इसपर सलमान खान ने कहा कि ये तो 21 सितंबर की शाम को ही पता चलेगा। हमने जब सलमान से पूछा कि हर साल कुछ नये नये प्रतिभागी आते हैं और हम छोटे परदे पर उनकी जिदंगी के कुछ निजी पल देखते हैं। तो ऐसा कौन सा शख्स है जिसे आप बिग बॉस के घर में देखना चाहेंगे और जिसे देखने को आप काफी उत्सुक होंगे।
इस जवाब पर सलमान खान का जवाब था- "मैं संजय दत्त को बिग बॉस के घर में देखना चाहूंगा। उनकी जिदंगी को परदे पर देखना बेहद मजेदार होगा। लेकिन मुझे पता है कि वो इस घर में ज्यादा देर नहीं रह सकेंगे। वो तुरंत कहेंगे बाबा मुझे जाने दो। लेकिन वो ही एक ऐसे शख्स हैं जिन्हें मैं निजी तौर पर बिग बॉस के घर के अंदर देखने को उत्सुक हूं।"
तो कुल मिलाकर सलमान खान चाहते हैं कि संजय दत्त बिग बॉस के घर में रहें, वैसे भी इस जवाब में कुछ नया नहीं था क्योंकि सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती के बारे में तो सारे जानते ही हैं। ऐसे में सलमान खान का ये जवाब लोगों के लिए शॉकिंग नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications
