लंदन में गुपचुप सलमान की तगड़ी प्लानिंग,फैंस के लिए बिग सरप्राइज !
साल 2018 पूरी तरह से सलमान खान के नाम होगा। बॅाक्स आॅफिस पर ही नहीं बल्कि टीवी पर भी सलमान खुद को बिग ब्लॅाकबस्टर देने की प्लानिंग कर चुके हैं।
कुछ दिन पहले खबर आयी थी कि सलमान गामा पहलवान पर एक टीवी शो लेकर आ रहे हैं। इस शो में सोहेल खान टाइटल भूमिका में दिखाई देंगे।

उनके साथ साथ निभाना साथिया के अहम यानी कि मोहम्मद नाजिम भी एक प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। ऐसी खबर है कि इस साल के अंत से पहले इस शो का आगाज हो जाएगा।
मुंबई के साथ लंदन के स्टैडियम में इस शो की शूटिंग एक फिल्म की तरह पूरी की जाएगी।वैसे टीवी पर यह पहली बार जब सलमान किसी सीरीज में बतौर निर्माता अपना डेब्यू कर रहे हैं।
इसके साथ पहली बार टीवी पर भी किसी पहलवान की बायोपिक दिखाई जाएगी।वैसे आपको बता दें कि इस बायोपिक पर इस समय क्रिएटिव स्तर पर काम तेजी से चल रहा है।
लेकिन आज हम आपको बतायेंगे कि आखिर कैसे सलमान अपनी इस बायोपिक की प्लानिंग कर रहे हैं। यह पढ़कर आप मान जायेंगे कि सलमान की यह बायोपिक प्लानिंग सारे टीआरपी मीटर रिकॅार्ड तोड़ने के लिए तैयार है। यहां देखें पूरी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications
