Alert..सलमान की ट्यूबलाइट देखिए..ईद से पहले..18 जून..खास DETAILS
सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट से जुड़ी हुई खास जानकारी। यहां देखें एक खास रिपोर्ट..
सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म का इंतजार आप बड़े बेसब्री से कर रहे हैं। लेकिन ईद से पहले ही ट्यूबलाइट ऐसा धमाका करने वाली है जो कि रिकॅार्ड तोड़ने के साथ आप सभी के होश उड़ा देगा।
Alert..ट्यूबलाइट छोड़िए..बैक टू बैक 7 सुपरहिट..इंतजार होगा मुश्किल..
जी हां। ईद से पहले ट्यूबलाइट 18 जून को छोटे पर्दे पर दिखाई जाएगी। हाल ही में सलमान खान ने सोनी टीवी पर ट्यूबलाइट महाएपिसोड का ऐलान किया था। अब इस महाएपिसोड की तारीख सामने आ गई है।

सलमान जल्द ही इसकी शूटिंग सुनील ग्रोवर,अली असगर,सुगंधा मिश्रा के साथ करेंगे। लेकिन आपके लिए सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि इस दो घंटे के महाएपिसोड में सुनील और अली ही नहीं बल्कि कई ऐसे सितारे दिखाई देंगे जो कि सलमान के फेवरेट हैं।
इस शो का नाम सुपर नाइट ट्यूबलाइट रखा गया है। यानी इसका मतलब यह है कि इसका प्रसारण रात को 9 से 11 के बीच किया जा सकता है।खबर है कि 18 जून रविवार को द कपिल शर्मा शो का टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा।
बहरहाल,आपको दिखाते हैं कि ट्यूबलाइट स्पेशल एपिसोड में सलमान ने आपके लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर 2 घंटे का धमाकेदार एपिसोड प्लान किया है। यहां देखिए शो की पूरी डिटेल..


Click it and Unblock the Notifications












