शमिता शेट्टी पर फिर सलमान ने मारा ताना - कहा बिग बॉस की महारानी, इस बार फट पड़ीं शमिता
बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार पर सलमान खान, एक बार फिर शमिता शेट्टी की टांग खींचते दिखाई दिए। सलमान खान ने बताया कि ऐसा लगता है कि ये बक्घिंगम पैलेस है जहां पर शमिता शेट्टी रह रही हैं। और इस घर की दूसरी महारानी हैं तेजस्वी। ये दोनों महारानियां जो भी कहती हैं, वो सारे लड़के चुपचाप सुनते हैं और करते हैं।
शमिता ने पहले तो इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। फिर सलमान ने कैमरा कट करने को कहा और टीम से गुज़ारिश करते हुए कहा कि वो थोड़ी देर ब्रेक लेंगे और पानी पीने लगे। इस बीच शमिता ने सलमान से उनकी बात का मतलब पूछा।

शमिता ने सलमान से पूछा कि वो बार बार बक्घिंगम पैलेस क्यों बोल रहे हैं। कौन सी रानी झाड़ू, पोंछा बरतन करती है। शमिता ने सलमान पर ये भी आरोप लगाया कि वो जब बार बार ऐसा कह रहे हैं तो बताएं कि वो कहां गलत जा रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वो बहुत ही sophisticated नज़र आ रही हैं।
सलमान ने शमिता से पूछा कि sophisticated दिखने में दिक्कत क्या है। लेकिन शमिता तब तक फट चुकी थीं। उन्होंने साथियों पर भी इसका बिल फाड़ा।

शमिता को दी हिदायत
शमिता शेट्टी ना केवल सलमान खान पर और घरवालों पर फट पड़ीं बल्कि उन्होंने बिग बॉस पर भी गुस्सा निकालते हुए कहा कि मुझे इतनी उलझनें हैं लेकिन मुझे confession रूम में बुलाया ही नहीं जाता है। लेकिन जैसे ही सलमान ने बताया कि उन्होंने कैमरा कट नहीं करवाया है और ये सब कुछ लाईव जा रहा है, शमिता तुरंत अपने शांत स्वरूप में आ गईं। सलमान ने यही अंतर शमिता को समझाया कि उन्हें वैसे ही बर्ताव करना चाहिए जैसा वो तब कर रही थीं जब उन्हें लगा कि कैमरा ऑफ है और कट हो चुका है।

घर में रोईं शमिता
एक दिन पहले भी शमिता घर में काफी अलग थलग दिखाई दीं। विशाल कोटियान उन्हें समझने और समझाने की कोशिश करते दिखे। शमिता ने विशाल से उन्हें नॉमिनेट करने के लिए माफी मांगी और कहा कि अगली बार आप मुझे नॉमिनेट कर दें। इस पर विशाल ने पूछा कि अगर शिल्पा कुछ गलत कर देती है तो क्या तुम उससे बदला लेती हो? भाई बहन में ऐसा लेन देन नहीं होता है।

पहले भी मिला साथ
इससे पहले, जब अफसाना खान ने शमिता शेट्टी को बेवजह गलत चीज़ें बोलीं तो शमिता ने अपना संयम बनाए रखा और पलट कर कुछ भी ऐसा नहीं कहा जो मर्यादा के बाहर हो। इस बात के लिए दर्शकों के साथ ही सलमान खान ने भी शमिता की तारीफ की थी। साथ ही उन्होंने अफसाना को डांट लगाते हुए ये एहसास दिलाने की कोशिश की थी शमिता आज जिस मुकाम पर हैं उसके लिए उन्होंने कितना संघर्ष किया है।

पहली बार नहीं उड़ाया मज़ाक
वैसे ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने शमिता शेट्टी से चुटकी ली हो। वीकेंड का वार के एक एपिसोड में सलमान खान करण कुंद्रा को कुछ समझाते दिख रहे थे। इस दौरान सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा - करण कुंद्रा भी समझ गया और राज कुंद्रा भी समझ गया। अपने जीजू राज कुंद्रा का नाम सुनते ही शमिता शेट्टी के चेहरे का रंग ही उड़ गया। चूंकि, सामने सलमान खान थे इसलिए शमिता शेट्टी कुछ नहीं बोल पाईं और उन्होंने भी इस बात को मज़ाक में जाने का दिया।

राज कुंद्रा की वजह से बिग बॉस में आईं
शमिता शेट्टी ने बिग बॉस के ही एक एपिसोड में बताया कि उनका बिग बॉस में आने का कारण ही राज कुंद्रा हैं। शमिता ने बताया कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद वो मीडिया और सोशल मीडिया में उड़ रही बातों और अफवाहों से काफी परेशान थीं। ये सारी बातें उन्हें प्रभावित कर रही थीं। ऐसे में शमिता ने बिग बॉस के घर में जाने का फैसला ले लिया। वैसे भी शमिता पहले ही बिग बॉस के घर में जाने का कमिटमेंट कर चुकी थीं।

घर में भी उड़ाया गया है मज़ाक
बिग बॉस के घर में करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी की उम्र का मज़ाक उड़ाया। बिग बॉस ओटीटी के घर में भी अक्षरा सिंह ने शमिता शेट्टी की उम्र का मज़ाक उड़ाते हुए बताया था कि उनका मां और शमिता की उम्र एक ही है। इसके बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर शमिता का साथ दिया था। करण कुंद्रा ने जब शमिता की उम्र पर ताना मारा तो घर के बाहर शमिता की मां ने अपनी बेटी के लिए स्टैंड लिया और उम्मीद की थी कि सलमान खान इस मुद्दे को उठाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications