'जान कहकर जिंदगी बरबाद कर दी', कपिल शर्मा के शो में सलमान खान ने किसके बारे में कहा ऐसा?

salman khan

Salman Khan takes a dig a his Ex Girlfriend: सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। सलमान खान को बॉलीवुड में 3 दशक से अधिक समय हो चुका है। इस दौरान सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ रिलेशनशिप की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे हैं।

सलमान खान हालांकि अपनी गर्लफ्रेंड या रिलेशनशिप के बारे में कभी खुलकर बातें नहीं करते हैं। चाहें लिंक अप की खबरें हो या ब्रेक अप की, सलमान खान ने हमेशा इन मुद्दों पर चुप्पी साधी है। लेकिन पहली बार 'द कपिल शर्मा शो' में मजाक में ही सही सलमान खान ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स पर जमकर निशाना साधा है।

बता दें कि, इस सप्ताह 'द कपिल शर्मा शो' में सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की पूरी स्टार कास्ट के साथ शो में नजर आएंगे। सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्रोमो जारी किया गया है जिसमें कपिल शर्मा सलमान खान से यह पूछते नजर आते हैं कि आज कल जान बोलने का हक उन्होंने किसे दे रखा है?

इस सवाल को सुनते ही सलमान खान पूरे फॉर्म में नजर आते हैं। उन्होंने जवाब देते हुए कहा- 'किसी को हक मत देना जान बोलने का..जान से शुरू होता है और फिर जान ले लेते हैं। लड़कियां पहले कहती हैं कि मैं तुम्हारे साथ बहुत खुश हूं। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती फिर थोड़ा सा वक्त निकल जाता है और उसके बाद आई लव यू आता है।'

आगे सलमान खान कहते हैं- 'जैसे ही आई लव यू आया और जैसे ही पता चला कि ये फंसा, तो उसके बाद आपकी जिंदगी बरबाद। जान एक बड़ा ही अधूरा शब्द है। पूरा सेंटेंस शायद ये होगा कि जान ले लूंगी तेरी, उसके बाद किसी और को जान बनाऊंगी और उसके बाद उसकी भी जान ले लूंगी।'

बता दें कि, सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में उनके अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में पलक तिवारी, शहनाज गिल, जस्सी गिल जैसे कईं बड़े सितारे नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X