विकास गुप्ता को मिली BIGG BOSS से भी बड़ी जीत..सलमान ने दिया क्लीन चीट

By Shweta

आज से ठीक साढ़े तीन महीने पहले बिग बॉस 11 की शुरुआत हुई थी और पहले एपिसोड में ही विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के रिश्ते का ट्रेलर देखने को मिल गया था। ज्यादतर दर्शकों को शिल्पा शिंदे और भाभी जी घर पर हैं कंट्रोवर्सी के बारे में पता था लेकिन इसमें विकास गुप्ता का नाम हर किसी ने पहली बार सुना था।

इसके बाद लगातार 5 सप्ताह तक शिल्पा शिंदे ने विकास गुप्ता को बुरी तरह परेशान किया और इल्जाम लगाया कि विकास गुप्ता का उनका करियर खराब करने में बड़ा हाथ है। किसी को पूरा मामला नहीं पता था..पता था तो बस ये कि बिग बॉस विकास गुप्ता-शिल्पा शिंदे शो बन गया।

salman-khan-told-me-vikas-gupta-was-not-reason-behind-bhabhi-ji-case-says-shilpa-shinde

इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और दर्शकों को दोनों की नोंकझोंक काफी प्यारी लगने लगी लेकिन एक सवाल सबके मन में हमेशा रहा कि आखिर कौन सही है और कौन गलत।अब आखिरकार सलमान खान ने इसे साफ कर दिया है।

जी हां सलमान खान ने खुद भाभी जी घर पर हैं केस का पता किया और कल फिनाले के बाद शिल्पा शिंदे को बताया कि उस केस में विकास गुप्ता का हाथ नहीं था। उनतक चीजें गलत तरीके से पहुंचाई गई थी। फिनाले के बाद इंटरव्यू में खुद शिल्पा शिंदे ने ये बात मीडिया के साथ शेयर की। आप भी देखिए वीडियो।

असल में देखा जाए तो बिग बॉस 11 शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के ही नाम रहा। शो शुरु होने के एक महीने बाद ही कहीं ना कहीं समझ आ गया था कि विकास, शिल्पा और हिना शो के मजबूत प्रतिभागी हैं। बहरहाल आप भी एक नजर डालिए विकास गुप्ता-शिल्पा शिंदे शो पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X