''सलमान खान ने सबसे कहा कि वो मुझे पिछले 120 सालों से जानते हैं''- रवीना टंडन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन टीवी रिएलिटी शो नच बलिए में बतौर जज आ रही हैं। इस शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं सलमान खान। लिहाजा, शो की ओपनिंग में सलमान खान ने भी झलक दिखाई। शो के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में रवीना टंडन ने बताया कि सेट पर सलमान ने सबको कहा कि वो मुझे 120 सालों से जानते हैं। हमारे बीच काफी कंफर्ट है। सेट पर हमने नॉन स्टॉप घंटों बातें की। हमने फिल्म की बातें याद की, हम 29 साल पीछे चले गए थे.. कोई सोच भी नहीं सकता हमने क्या क्या बातें की।


Click it and Unblock the Notifications











