8 साल के बाद.. सलमान खान का DHAMAKA.. दिखेगा '10 का दम'
सलमान खान एक बार फिर टीवी पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। लेकिन बिग बॉस से नहीं बल्कि है पॉपुलर गेम शो दम का दम से।
सलमान खान जितने पॉपुलर अपनी फिल्मों को लेकर हैं। उतना ही स्टारडम उनका टीवी पर भी बरकरार है। सलमान हर साल बिग बॉस होस्ट करते हैं। लेकिन याद दिला दें.. उससे भी पहले सलमान खान एक गेम शो लेकर आए थे, जिसका नाम था 'दस का दम'।
शाहरूख VS सलमान.. 3 दिन.. और रईस को खा जाएगी ट्यूबलाइट!
सूत्रों की मानें तो सोनी इंटरटेनमेंट चैनल एक बार फिर सलमान खान के साथ ये शो लेकर वापस आ रहा है।वहीं कुछ का कहना है कि सलमान ने शो के तीसरे सीजन को होस्ट करने की हामी भी भर दी है। बस चैनल के साथ सलमान खान की अब एक फाइनल मीटिंग होनी है। उम्मीद किया जा रहा है कि शो जुलाई 2017 से शुरु कर दिया जाएगा।

सलमान खान साल 2008 और 2009 में इस गेम शो के दो सीजन को होस्ट कर चुके हैं। दोनों सीजन काफी हिट भी रहे थे और बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने भी हिस्सा लिया था। लिहाजा कोई शक नहीं कि अब शो के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications