बिग बॉस 15 के लिए सलमान खान ने ली इतनी करोड़ की फीस, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानें डिटेल्स
बिग बॉस ओटीटी के खत्म होते ही बिग बॉस 15 की शुरुआत होने वाली है, जिसे एक बार फिर होस्ट करेंगे सुपरस्टार सलमान खान। बिग बॉस 15 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। शो के कंटेंस्टेंट को लेकर अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, बतौर होस्ट सलमान खान को देखने के लिए उनके फैंस भी उत्साहित हैं।
सलमान खान इस शो के 11 सीजन होस्ट कर चुके हैं। अभिनेता का इस शो में जैसा अंदाज होता है, वह फैंस को काफी पसंद है। जिसका अंदाजा शायद चैनल को भी है, इसीलिए वो किसी भी हाल में सलमान को शो का हिस्सा बनाए रखना चाहते हैं।

लेटेस्ट खबरों की मानें तो बिग बॉस 15 के लिए सलमान खान ने मेकर्स के साथ एक तगड़ी डील साइन की है। सलमान खान को 'बिग बॉस 15' को होस्ट करने के लिए काफी मोटी रकम मिल रही है। एक्टर इस सीजन के लिए 350 करोड़ की भारी भरकम फीस ले रहे हैं। यह शो 14 हफ्तों तक चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications