मेरे अलावा वो किसी और को नहीं लेंगे, उनके पास कोई OPTION ही नहीं है - सलमान खान

सलमान खान स्टारर दस का दम 4 जून से शुरू होने वाला है लेकिन शो की लॉन्चिंग कल मीडिया के लिए कर दी गई और इस दौरान सवालों और जवाबों का ढेर सारा सिलसिला चल पड़ा।

सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन की तरफ से एन पी सिंह ने ये साफ किया कि दस का दम के लिए उन्हें सलमान खान के अलावा और कोई होस्ट नहीं चाहिए था। लेकिन सलमान से फिर भी किसी ने पूछ ही लिया कि उनके अलावा और कौन दस का दम होस्ट कर सकता है।

salman-khan-talks-about-his-replacements-in-the-industry

सलमान ने थोड़ी देर सोचा और फिर जवाब दिया - कोई भी। शाहरूख है, अक्की है, आमिर है और संजू भी। वो भी कर लेगा। सभी काफी अच्छे हैं। लेकिन फिर उनसे पूछा गया कि कौन उन्हें तगड़ी टक्कर दे सकता है। सलमान ने हंस कर जवाब दिया - एक नांम कैसे ले सकता हूं।
[आमिर खान ने फिल्म से सलमान को किया OUT और रणबीर In]

एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या कारण है कि लोग आपके साथ बार बार काम करते हैं। तो सलमान ने कहा कि मैं काफी लकी हूं कि ये लोग बार बार मेरे पास आते हैं। इनका प्यार है और मैं बहुत प्रोफेशनल हूं, इसलिए भी।

सलमान ने बड़े कॉन्फिडेंस के साथ बताया कि मुझे पता है कि मैं इनकी इकलौती चॉइस हूं, ये शो होस्ट करने के लिए। और मुझे लोगों ने बताया भी कि ये लोग और किसी के साथ काम ही नहीं करना चाहते हैं।
[सलमान खान और सनी देओल की BOOKING कर लीजिए फिर से]

तो जब मेरे पास दस का दम सीज़न 3 का ऑफर आया तो मैं बहुत एक्साइटेड था। लेकिन तब मैं बिग बॉस कर रहा था तो हमने ऐसा शेड्यूल बनाया कि मैं दोनों शो कर सकूं।

सलमान ने टीवी के बारे में बात करते हुए कहा कि कई स्टार्स को लगता है कि टीवी करने से मर्यादा घट जाती है। लेकिन मेरी पूरी स्टारडम टीवी की वजह से आई है। मैं फिल्मों से उतना बड़ा सुपरस्टार नहीं बना जितना कि टीवी ने बना दिया।
[सलमान खान रेस 3 को लेकर बहुत टेंशन में है, ये रहा PROOF!]

दस का दम, 4 जून से, हर सोमवार और मंगलवार, शाम 8.30 बजे प्रसारित होगा। अब जब सलमान ने अपने स्टारडम की बात कर ही दी तो आपको याद दिला देते हैं उनके वो दिन जब वो स्टार नहीं थे -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X