हफ्ते भर में सिर्फ 5 सेकेंड... कहीं इसलिए ही तो नहीं.. सलमान खान के डार्क जोक ने निकाली करणवीर मेहरा की हवा

Salman Khan Karanveer Mehra

Salman Khan Karan Veer Mehra One Liners: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा को जमकर झाड़ भी लगाई।प्रोमो वीडियो में देखा गया कि सलमान खान को करणवीर मेहरा को उनके दो तलाक पर ताना मारते हुए देखा गया।

शो के दौरान सलमान खान ने करणवीर मेहरा की हरकतों को देखते हुए उनकी जमकर क्लास लगा डाली। सलमान खान ने उन्हें कहा कि "करण बाहर आप परिवार नहीं जोड़ पाए हो और यहां पर भी परिवार नहीं जोड़ पा रहे हो। आप कोई भी चीज पूरा नहीं कर पाते हो और यह जो कोने-कोने कर रहे हो यह खुले में करो।"

इस दौरान करणवीर मेहरा भी सलमान खान की बातों को ध्यान से सुनते हुए नजर आए। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि करणवीर ने किया कड़वे सच का सामना।जब सलमान खान से उन्हें रियलिटी चेक मिला। मालूम हो कि इससे पहले श्रुतिका से भी बातचीत के वक्त करणवीर मेहरा ने यह कह दिया था कि वह कैसे बाहर की दुनिया में अपने परिवार को जोड़कर नहीं रख पाए।

करणवीर मेहरा ने इस पर कहा था कि "मुझे समझ आ रहा कि मेरे पास में एक परिवार को साथ में रखने की क्षमता नहीं है। मेरे साथ में ऐसा बाहर भी हुआ है और मेरे पास में एक ऐसा परिवार था। जिसको मैं अपने साथ में नहीं रख पाया।" एक्टर ने साल 2009 में देविका मेहरा से शादी किया 2018 में तलाक हो गया। 2021 में उन्होंने निधि सेन के साथ में शादी की और 2 साल में यह रिश्ता भी टूट गया।

इसके साथ ही इस दौरान सलमान खान करणवीर मेहरा पर डार्क जोक भी मारते दिखाई दिए। सलमान ने करणवीर मेहरा के वनलाइनर्स को लेकर खूब मजे लिए और उस दौरान करणवीर मेहरा के चेहरे की हवाईया उड़ गई थीं।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan karanveer mehra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X