सलमान खान ने कर दी कपिल शर्मा की बोलती बंद, REEL वाइफ का मजाक उड़ाना पड़ गया भारी

Salman Khan comment on Kapil Sharma: सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की वजह से सुर्खियों में हैं। सलमान खान की फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस वजह से सलमान खान इन दिनों फिल्म के धुआंधार प्रमोशन में लगे हुए हैं। सलमान खान की इस फिल्म का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म के प्रमोशन के ही सिलसिले में सलमान खान पिछले दिनों 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। इस वीकेंड पर ये एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। इस दौरान सलमान खान ने जमकर मस्ती की। चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कई प्रोमो भी रिलीज किए गए हैं।
हालिया रिलीज हुए एक प्रोमो में सलमान खान कपिल शर्मा की बोलती बंद करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान कई बार अपनी हाजिर जवाबी से लोगों का दिल जीत लेते हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। सलमान खान ने जब देखा कि कपिल शर्मा अपनी रील लाइफ पत्नी सुमोना का मजाक उड़ा रहे हैं तो उन्होंने सुमोना का ही साथ दिया।
प्रोमो में सुमोना कपिल शर्मा से 'किसी का भाई किसी की जान के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए तैयार रहने के लिए कहती हैं। जिस पर कपिल शर्मा उनसे कहते हैं- 'हां तो तुम जाओ मैं अलग जाऊंगा'। इसके बाद कपिल शर्मा सलमान खान से कहते हैं- 'ये ना भाई इसकी खासियत है कि दूर से बड़ी प्यारी लगती है लेकिन जितनी पास आती जाती है उतना ब्लर होता जाता है।'
कपिल शर्मा की इन बातों को सुनकर सलमान खान कहते हैं- सुनो एक शर्त लगाते हैं इनसे। आप यहां पर इनकी पत्नी हो ना, मां वहीं पर बैठी हैं, सेम चीज ये अपने घर पर जाकर पत्नी को बोलेगा।' सलमान खान की बात सुनकर कपिल शर्मा कुर्सी के पीछे छिप जाते हैं और कहते हैं- 'ये वाली ऐसी है कि दूर जाती है तो काम खराब हो जाता है।'


Click it and Unblock the Notifications