ट्यूबलाइट..टाइगर के साथ..सलमान की नई प्लानिंग..हैरान कर देगी..
अक्षय कुमार की बायोपिक गोल्ड से मौनी रॉय का नाम जुड़ने के पीछे की वजह सलमान खान हैं।सलमान खुद मौनी के लांच की प्लानिंग कर रहे हैं!
हाल ही में यह खबर आयी थी कि मौनी रॉय को सलमान लांच करने वाले हैं। इसके लिए अरबाज खान भी फिल्म लिख रहे हैं। कुछ दिनों तक यह खबर हर जगह छायी रही।
अब इस मामले में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब अक्षय कुमार की बायोपिक गोल्ड में मौनी रॉय के डेब्यू की खबर आयी। अब यह खबर हकीकत है या अफवाह इस पर से कुछ दिनों में पर्दा उठ जायेगा।

मिली जानकरी के अनुसार सलमान खान ने ही मौनी रॉय का नाम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के नामी निर्देशक और बैनर को सुझाया है। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ,अक्षय और करण जौहर एक साथ मिलकर जिस नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग कर रहे हैं।
उस फिल्म में भी मौनी को कास्ट किया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह सलमान हैं। बिग बॉस के मंच पर सलमान और मौनी की केमिस्ट्री देखते ही बनती है।
सलमान के कहने और बैक टू बैक मौनी।को कई बार बिग बॉस में गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था।गौरतलब है कि यह तो हम सभी जानते हैं कि फिल्मों में डेब्यू करने के लिए सलमान से अच्छा रास्ता हो ही नहीं सकता है।
सलमान के स्टारडम को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वह किसी भी आर्टिस्ट के लिए परफेक्ट डेब्यू साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे..


Click it and Unblock the Notifications
