Viral Pics: सलमान खान ने शुरू की बिग बॉस 14 की शूटिंग, लीक हुई तस्वीरें
सलमान खान का बिग बॉस 14 एक महीना पोस्टपोन हो चुका है और अब ये शो सितंबर की जगह 4 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। लेकिन शायद सलमान खान शो के प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। दरअसल, सलमान खान की कुछ तस्वीरें और वीडियो लीक हुए हैं जो बिग बॉस के सेट से माने जा रहे हैं।
इन तस्वीरों और वीडियो में सलमान खान कुछ डांसर्स के साथ परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार बिग बॉस बिल्कुल नए और कड़े नियमों के साथ आ रहा है।

वहीं कोरोना के चलते प्रतिभागियों को पहले क्वारंटीन किया जाएगा और उसके बाद शो में एंट्री मिलेगी। वहीं इस साल प्रतिभागियों की हाईजीन पर भी सुरक्षा की दृष्टि से काफी ध्यान दिया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले सीज़न, सलमान खान ने खुद घर में घुसकर प्रतिभागियों के बर्तन धोए थे और किचन - टॉयलेट साफ किया था जिससे इन स्टार्स को नेशनल टेलीविजन पर शर्मिंदा होना पड़ा था।
दिलचस्प है कि कलर्स के साथ बिग बॉस पर ये सलमान खान के नए दशक की शुरूआत होगी। पिछले सीज़न, सलमान खान ने बिग बॉस के साथ 10 साल का सफर पूरा किया था। जानिए क्यों हैं सलमान खान इतने खास होस्ट -


Click it and Unblock the Notifications
