2018 DHAMAKA:8 साल बाद सलमान खान..ब्लॅाकबस्टर कमबैक..तगड़ी प्लानिंग!
टाइगर जिंदा है के बाद सलमान खान एक नहीं बल्कि दो तगड़ी प्लानिंग कर रहे हैं। आपको यकीन नहीं होगा कि सलमान 2018 में एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं।
टाइगर की रिलीज के बाद सलमान का पूरा फोकस केवल बिग बॅास के फाइनल पर होगा। इसके साथ वह 2018 में रेस 3 की बकाया शूटिंग को पूरा करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग के लिए वह अबू धाबी और दुबई रवाना होंगे।

अपनी प्लानिंग के तहत सलमान जनवरी से अप्रैल के बीच रेस 3 का काम पूरा करेंगे। इसके बाद उनका सारा फोकस केवल दस का दम पर होगा। दस का दम 3 के लिए फरवरी से फिल्मसीटी में सेट बनाया जाएगा।
ऐसी खबर है कि सलमान मई से इस शो की शूटिंग शुरू करेंगे। मुमकिन है कि अप्रैल से इस शो को आॅन एयर किया जाएगा। कौन बनेगा करोड़पति की तरह दस का दम भी तय एपिसोड के लिए लाया जाएगा।
टीआरपी को देखते हुए इस शो की समय सीमा आगे बढ़ाई जाएगी। यानी 2018 में फिर से टीवी पर सलमान का जादू दिखाई देगा।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ एक एपिसोड से ये सभी स्टार करोड़ों की कमाई कर लेते हैं। यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications
