Bigg Boss 18: सलमान खान ने बिग बॉस 18 के लिए शूटिंग की शुरू, 14 कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट हुई जारी!

Bigg Boss 18 Confirm Contestants List: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 18वां सीजन जल्दी ही शुरू होने जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस शो का दर्शकों को हर साल इंतजार रहता है और जब बिग बॉस को सलमान खान होस्ट करते हैं तो हर किसी की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
लेकिन अब हाल ही में बिग बॉस 18 को लेकर एक बड़ा अपडेट आ रहा है और अब यह भी पता चल चुका है कि इस बार शो में कितने और कौन-कौन कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार आपको बता दें कि सलमान खान ने बिग बॉस 18 के प्रोमो के लिए भी शूटिंग शुरू कर दी है।
बताया तो यह भी जा रहा है कि कुछ दिनों के भीतर बिग बॉस 18 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया जाएगा और सलमान खान के इस शो में कौन-कौन कंटेस्टेंट शामिल होने वाले हैं इसकी भी लिस्ट सामने आ चुकी है। अंग्रेजी वेबसाइट सियासत की माने तो बिग बॉस 18 में टीवी से लेकर बॉलीवुड और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नजर आएंगे।
इस लिस्ट में धीरज धूपर, अनीता हसनंदानी, जान खान, मीरा देओस्थले, सुधांशु पांडे, शहीर शेख, सुरभि ज्योति, फैसल शेख, समीरा रेड्डी, सुनील कुमार, अंजली आनंद, चाहट पांडे, अलीशा पवार, रीमा शेख का नाम शामिल है। बताया यह भी जा रहा है कि यह बिग बॉस 16 में नजर आने वाले अब्दु रोजिक भी इस बार सीजन 18 में नजर आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications