कैटरीना की हिन्दी सुन खड़े हो कर तालियां बजाई सलमान ने

मुंबई। कैटरीना कैफ की हिन्दी मुश्किल के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन इस बार कैटरीना की हिन्दी को सुनकर आप भी सलमान की तरह हैरान रह जाएंगे। सलमान खान तो कैट की हिन्दी पर इस कदर फिदा हो गए कि उन्होने खड़े होकर कैट की हिन्दी को ताली बजाई।

यूं तो सलमान और कैटरीना के रोमांस और उनकी नोंक झोंक के चर्चे हर दिन खबरों की सुर्खियों में आते रहते हैं और हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'एक था टाईगर' के रिलीज के बाद से तो हर दिन सलमान और कैटरीना को लेकर कोई ना कोई खबर सुर्खियों का हिस्सा बन रही है। इंडियन आईडल के बाद अब सलमान और कैटरीना कलर्स के 'झलक दिखला जा' के शो में पहुंचे हैं और साथ ही उन्होने वहां पर जम कर मस्ती की।

शो दौरान सलमान ने कई बार कैट की टांग खींचने की कोशिश की लेकिन जब उन्होने कैट को हिन्दी बोलने के लिए चैलेंज किया तो इस बार कैट ने उन्हें अपनी टांग खींचने का मौका नहीं दिया और अपनी सुधरी हुई हिन्दी से सलमान को हैरान कर दिया। शो की एक प्रतिभागी शिबानी दांडेकर जो छोटे परदे की एक्ट्रेस हैं की हिन्दी काफी कमजोर हैं। सलमान जब शो में पहुंचे तो शिबानी के परफार्मेंस के बाद उन्होंने देखा कि कैट और शिबानी को एक दूसरे से हिन्दी में बात करने में कुछ मुश्किल हो रही है और इसलिए उन्होने झट से कैटरीना को शिबानी से अच्छी हिन्दी में बात करने के लिए चैलेंज किया।

कैट ने इस चैलेंज को स्वीकार करके शिबानी से पूछा "आप कैसी हैं?" और जवाब में शिबानी ने कहा "मैं अच्छी है। " शिबानी और कैट की इस हिन्दी को सुनकर सलमान काफी प्रभावित हुए और उन्होने खड़े होकर तालियां बजाकर दोनों की हिन्दी को सम्मान दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X