..................... Bigg Boss में सलमान खान के खास पल जिसने जीता दर्शकों का दिल- अब्दु के गिफ्ट से लेकर सिद्धार्थ के ट्रिब्यूट तक | Salman Khan's special Bigg Boss moments which won audiences heart, a gift for Abdu Rozik to a tribute to Sidharth Shukla - Hindi Filmibeat

Bigg Boss में सलमान खान के खास पल जिसने जीता दर्शकों का दिल- अब्दु के गिफ्ट से लेकर सिद्धार्थ के ट्रिब्यूट तक

salman-khan-special-bigg-boss-moments-which-won-audiences-heart-a-gift-for-abdu-tribute-to-sidharth

Bigg Boss: सलमान खान का सबसे लोकप्रिय नॉन-फिक्शन टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस ड्रामा, कॉमेडी और बहुत सारे एंटरटेनमेंट का केंद्र रहा है। अपने कंटेंट को लेकर शो ने हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। बहुत सारे उतार-चढ़ाव के साथ, बिग बॉस के घर में सलमान खान एक सक्षम होस्ट के रूप में सामने आए, जो हमेशा सही के साथ खड़े रहे हैं। अपने 16वें सीजन में चल रहे इस शो ने टेलीविजन पर एक लंबी यात्रा तय की है और दर्शकों को कुछ बेहद यादगार पल दिए हैं।

आइए बिग बॉस के कुछ यादगार पलों पर नजर डालते हैं जब सलमान खान अपने जेस्चर से सभी का दिल जीतते नजर आए।

अब्दु रोज़िक को दिया एक खास तोहफा

इस पल को बिग बॉस 16 में कैप्चर किया गया, जब सलमान खान अब्दु रोज़िक के लिए गिफ्ट लेकर आए थे। अब्दु की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था क्योंकि जब उन्होंने बॉक्स खोला और छोटे डम्बल देखे तो वह खुशी से झूम उठें। इस एपिसोड में आगे मजेदार और प्यारे पल देखने को मिले क्योंकि सलमान खान ने यह कहते हुए अब्दु की टांग खींची कि शो की आकर्षक फीमेल कास्ट को इम्प्रेस करने के लिए उन्हें वर्कआउट करना चाहिए।

सलमान खान घर की सफाई करते दिखे

सलमान खान घर की सफाई करते दिखे

बिग बॉस सीजन 13 की इस एक घटना ने प्रतियोगी और दर्शकों को पूरी तरह से सदमे में डाल दिया था। इस दौरान सलमान खान ने प्रतियोगियों की गंदगी साफ करने के लिए खुद घर में कदम रखा। वह किचन के बर्तन और बाथरूम साफ करते नजर आए थे। इसने प्रतियोगियों को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया था जिसके बाद वो सुपरस्टार से माफी मांगते भी दिखे।

सलमान खान ने दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला को दी श्रद्धांजलि

सलमान खान ने दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला को दी श्रद्धांजलि

यह दिलों को छू लेने वाला पल बिग बॉस 15 का है.. जब सुपरस्टार सलमान खान ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी, जो कि बिग बॉस 13 के विजेता थे। जबकि शो की शुरुआत सलमान खान ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के लिए एक इमोशन्ल स्पीच देने के साथ की थी, वो शो में ये कहते दिखे कि "सिद्धार्थ शुक्ला को कोई रिप्लेस नही कर सकता"।

सलमान खान ने रश्मि देसाई की काउंसलिंग की

सलमान खान ने रश्मि देसाई की काउंसलिंग की

इस पल को सीजन 13 में देखा गया था जब रश्मि देसाई को शांत करने के लिए सलमान खान खुद घर में दाखिल हुए थे। जब सलमान खान ने अरहान खान के बारे में खुलासा किया, तो रश्मि के लिए उस सच्चाई को संभालना बहुत मुश्किल हो गया था, जबकि उन्होंने उनके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया था। इससे सलमान घर ने घर में एंट्री ली और उन्हें गले लगाते और समझाते नजर आए।

इमाम सलमान खान को 'टाइम आउट' कहते दिखे

इमाम सलमान खान को 'टाइम आउट' कहते दिखे

सीज़न 6 में शायद यह सबसे चौंकाने वाला पल था जब इमाम सिद्दीकी ने सलमान खान से बातचीत के दौरान "टाइम आउट" का इशारा किया। यह तब हुआ जब इमाम को अपने एक साथी प्रतियोगी को डेजिग्नेट करने के लिए कहा गया, जिन्होंने सलमान के बार-बार याद दिलाने पर ध्यान नहीं दिया, जिससे वह चिढ़ गए। लेकिन जब इमाम ने सलमान को 'टाइम आउट' कहा.. तो वह आपा खो बैठे और फिर जिस तरह से सलमान ने डिजाइनर को वहीं लताड़ा.. बाद में वो सलमान से बार-बार सॉरी बोलते नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X