#BiggBoss10..सलमान खान की खास सलाह..ऐसा-वैसा कुछ नहीं चलेगा!

By Shivani Verma

टेलिवीज़न पर जल्द ही बिग बॉस 10 का आगाज़ होने वाला है। इसके नए नए प्रोमो लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा रहे हैं। ये प्रोमो जितने मज़ेदार लग रहे हैं इनसे साफ ज़ाहिर होता है कि इस शो में कितना मज़ा आने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही इस शो को होस्ट करने वाले हैं।

Salman Khan

हाल ही में सलमान खान ने बिग बॉस 10 के होने वाले कंटेस्टेंट्स को एक सलाह दी है। सलमान ने इस संबंध में कहा कि इस बार कोई स्ट्रेटेजी कोई भी चाल काम नहीं आने वाली। इस शो में अगर बने रहना है तो आपको ईमानदार और साफ दिल का होना पड़ेगा।

#BiggBoss10Promo..एक बार फिर सुल्तान बने सलमान..छूटे सबके पसीने!

आपको बता दें कि बिग बॉस का सीज़न 10 काफी हटके होने वाला है। इसमें आप आम आदमी को भी कंटेस्टेंट के रूप में देख सकेंगे। कहा जा रहा है कि इस बार शो में बहुत से ट्विस्ट एंड टर्न्स आएंगे।

बता दें, शो की अक्टूबर से ऑन-एयर होने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार आम आदमी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कुछ सिलेब्स भी आ सकते हैं।

"जब प्रत्युषा मामले में कुछ नहीं बिगड़ा तो तू क्या बिगाड़ लेगी"

आपको बता दें कि पिछले दिनों बिग बॉस का पहला प्रोमो सामने आया था, जिसमें सलमान खान एक एस्ट्रोनॉट बने हुए दिखाई दिए थे।

इसके बाद इसका दूसरा प्रोमो सामने आया, जिसमें सलमान एक बार फिर सुल्तान बने हुए दिखाई दे रहे थे। ये प्रोमो कलर्स के सीईओ राज नायक ने शेयर किए थे। सलमान इस प्रोमो में अखाड़े में दिखाई दे रहे थे।

#DoubleDhamaka..होस्टिंग + एक्टिंग.. 'खिचड़ी' सुपरस्टार का कमबैक..अब आएगा मज़ा!

इसके पहले प्रोमो में सुपरस्टार सलमान खान एस्ट्रोनॉट की ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। उन्हें स्पेस में दिखाया गया है जहां वो ह्यूमन हिस्ट्री से जुड़ी बात बताते हैं। वो इस वीडियो में शानदार दिखाई दिए।

प्रोमो में सलमान 'जब चांद पर दिखा इंसान पहली बार या अंडे से निकली मुर्गी पहली बार' जैसी पंक्ति बोलते दिख रहे हैं। बिग बॉस' का यह संस्करण बड़ा ही दिलचस्प होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X