..................... Salman Khan slams 'Sikander' director AR Murugadoss, takes a dig at 'Madrasi' collections - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने 'सिकंदर' निर्देशक एआर मुरुगदॉस को लगाई लताड़, 'मद्रासी' के कलेक्शन पर ली चुटकी

Salman Khan

Salman Khan slams AR Murugadoss: सलमान खान ने हाल ही में बिग बॉस 19 के सेट पर सिकंदर के निर्देशक एआर मुरुगदॉस की क्लास लगाई है। उन्होने उनके बयान पर पलटवार किया था।

गौरतलब है कि सिकंदर ने उतनी अच्छी कमाई नहीं की थी जिसकी उम्मीद इस फिल्म के निर्देशक को थी। इसके बाद मुरुगदॉस ने कहा था कि सलमान खान सेट पर रात को आते थे और दिन के सीन भी रात में करने पड़ते।

इन्ही कारणों के चलते फिल्म एवरेज रही थी। इसपर अब सलमान खान ने खुलकर बात की है और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मद्रासी' को लेकर ताना मारा है। बता दें कि मद्रासी एक साउथ इंडियन फिल्म है और इसके एक्टर तो सुबह 6 बजे ही सेट पर पहुंच जाते थे।

क्या बोले सलमान खान

इस दौरान सलमान खान मशहूर कॉमेडियन रवि गुप्ता से बात कर रहे थे। सलमान खान ने कहा, "क्या है ना मैं सेट पर रात के 9 बजे पहुंचता था, तो उसमें गड़बड़ हो गई। मेरी पसंद टूटी थी, ऐसा हमारे निर्देशक(एआर मुरुगादॉस) साहब हैं उन्होने कहा। लेकिन उनकी पिक्चर मद्रासी अभी एक रिलीज हुई है जिसका अभिनेता 6 बजे पूछता था।" सलमान खान ने मजाक में कहा कि मद्रासी तो सिकंदर से भी बड़ी ब्लॉकबस्टर होनी चाहिए थी।'' बता दें कि इस फिल्म की बुरी हालत के लिए निर्देशक ने सलमान खान को जिम्मेदार ठहराया था। सलमान खान ने ना सिर्फ मुरुगदॉस को लपेटा बल्कि अभिनव कश्यप को लेकर कहा कि, आरोप लगाने के बाद वो काम पाने में कामयाब हो गए।

सलमान खान बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं और इस दौरान कई अच्छे कलाकार आते हैं। फिलहाल तो कुछ समय से स्टैंडअप कॉमेडियन्स ही वीकेंड पर आते हैं और घरवालों की मौज लेते हैं। सलमान खान पहले ही प्रणीक का काफी मजाक बनाते हैं। रवि गुप्ता ने सेट पर आकर काफी शानदार काम किया। सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर बिजी हैं।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X