Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar: शालीन भनोट पर भड़के सलमान खान, जमकर लगाई डांट, देंखे वीडियो

बिग बॉस 16 के वीकेंड का वॉर का सभी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि इस दिन आते हैं सलमान खान। सलमान इस दिन जहां कंटेस्टेंट्स की तारीफ करते हैं, समझाते हैं, वहीं जिसकी गलती हो उसकी जमकर क्लास भी लगाते हैं। इस वीकेंड भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।
बिग बॉस 16 के होस्ट सलमान खान ने सबसे पहले प्रतियोगियों को घर में उनके दुश्मनों और दोस्तों के बारे में एक रियलिटी चेक दिया और बताया कि एक-दूसरे की पीठ पीछे हर कोई क्या बात करता है। साथ ही शनिवार के वार के साथ सलमान खान ने शालीन भनोट को घर में उनकी हरकतों के लिए खूब लताड़ा।
वीकेंड का वॉर का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें देख सकते हैं कि सलमान खान का शालीन भनोट पर गुस्सा फूटा है। सलमान ने शालीन की डॉक्टरों का अनादर करने के लिए क्लास लगाई है। शालीन से बात करते हुए सलमान खान कहते हैं, "आप खुद को डेढ़ समझ रहे हो। मुझे लगता है कि ये बहुत शर्म की बात है। मैं आपसे पूछता हूं कि आप कहां तक पढ़े हो। इस शो के लिये आपके दिल में कोई इज्जत है या नहीं? आप कोई VIP नहीं हो।"
इस बीच शालीन ने अपनी सफाई में कुछ कहने की कोशिश की.. लेकिन सलमान ने कहा, "मुझे शर्ट निकालने पर मजबूर मत करो।"
गौरतलब है कि इस हफ्ते शालीन ने घर में हंगामा किया था। उनके चेकअप के लिए आए डॉक्टर से भी उन्होंने बदतमीजी की थी और पूछा था कि आपकी क्वालिफिकेशन क्या है!


Click it and Unblock the Notifications











