डीआईडी के सेट पर सलमान ने जताया कैटरीना पर अपना अधिकार
हुआ यूं कि 2 अगस्त को 'एक था टाईगर' की कास्ट यानी सलमान और कैटरीना डांस इंडिया डांस रियेलिटि डांस शो के दौरान जब पार्टिसिपेंट ने कहा की उन्होंने कैटरीना के लिए एक स्पेशल डांस परफोर्मेंस तैयार की है तो सलमान ने कमेंट मारते हुए कहा "आप लोगों से मैं बाद में निपटूंगा।" इतना ही नहीं बल्कि जब शो के होस्ट ने सलमान से शो के दौरान वहां मौजूद आंटियों के साथ डांस करने को कहा तो उन्होने कहा "जरुर। मुझे कोई परेशानी नहीं मम्मियों के साथ डांस करने में कोई प्रॉब्लम नहीं है, जब तक यहां मौजूद पापा लोग कैटरीना के साथ डांस नहीं करना चाहते।"
इसके अलावा शो के एक छोटे से पार्टिसिपेंट से जब कैटरीना ने 'आई लव यू' कहा और बच्चे ने जब 'आई लव यू टू' जवाब दिया तो कैटरीना के साथ सलमान भी चुप रह गए। पूरे शो के दौरान जब भी सलमान ने कैटरीना के लिए अपनी पसेसिवनेस दिखाई तब कैटरीना मुस्कुराती हुई ही नज़र आईं।


Click it and Unblock the Notifications












