Nach Baliye सीजन 9 को लेकर सलमान खान का चौंकाने वाला फैसला, फैंस को लगेगा झटका!
सलमान खान इस साल द कपिल शर्मा शो के साथ बतौर निर्माता नच बलिए सीजन 9 लाने की भी प्लानिंग कर रहे थे। इस शो का प्रसारण शुरू से स्टार प्लस पर होता आया है। रियलिटी शो के मामले में स्टार प्लस फिलहाल रेटिंग में पीछे है। चैनल का कोई भी शो नंबर 1 की जगह पर नहीं पहुंच पा रहा है।
इसी के चलते नच बलिए सीजन 9 को लाने की योजना बनाई गई थी। मिली जानकारी के अनुसार मई में शो को ऑन एयर किया जाने वाला था। फिलहाल इस शो के लांच को आगे के लिए बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि शो ने टीवी के कई टॅाप कपल को शो में आने का प्रस्ताव दिया था।

वो भी तगड़ी फीस के साथ। लेकिन अब इस पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डालने की योजना बनाई गई है। खबर है कि आईपीएल क्रिकेट मैच के चलते मेकर्स ने ये बड़ा फैसला लिया है। इसके साथ ही सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस से भी इस मामले में हरी झंडी मिल गई है।
चैनल और निर्माता का मानना है कि आईपीएल के चलते मई में लांच कर वे किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। ऐसे में अब नच बलिए सीजन 9 का लांच जून में किया जा सकता है। इस बार भी बतौर सेलिब्रिटी जोड़ी रुबिका दिलाइक- अभिनव शुक्ला, दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद, सना खान-मेल्विन लुईस,कविता कौशिक- रोनित बिसवास का नाम चर्चा में है।
बहरहाल,क्या आप जानते है कि किन कपल के लिए नच का मंच लकी साबित नहीं हुआ है। यहां देखें...


Click it and Unblock the Notifications











