..................... Salman Khan Show Nach Baliye 9 launched in the grandest way - Hindi Filmibeat

नच बलिये 9 के इन 3 सुपरस्टार कंटेस्टेंट ने सबसे लक्जुरियस गाड़ियों में किया क्लब होपिंग l

By Prachi Dixit

बहु-प्रतीक्षित कपल डांस रियलिटी शो नच बलिए का आगामी सीजन अगले वीक से शुरू होने वाला है। इस शो को हाल ही में अभूतपूर्व ढंग से लॉन्च किया गया, जोकि भारतीय टेलीविजन के इतिहास में डांस रियलिटी शो के सबसे बड़े लॉन्च के तौर पर उभरा है। शो के कंटेस्टेटं - अनिता हसनंदानी, उर्वशी ढोलकिया और विशाल आदित्य सिंह ने सपनों की नगरी मुंबई के विभिन्‍न क्लबों का दौरा किया।

इतना ही नहीं, उन्होंने सबसे अधिक लक्जुरियस कारों में शानदार राइड का भी आनंद उठाया। जो कि एक शानदार लांच बन गया।नच बलिए सीजन 9 पूरी तरह से इंडस्ट्री की चमक और ग्लैमर की बात करता है। इसी को देखते हुए शो की थीम को ध्यान रखकर , चुनिंदा कंटेस्टेंट एक से दूसरे क्लब में गए।

Nach Baliye 9

यहां उन्होंने अपने फैन्स से मुलाकात एवं बातचीत की और जम कर नाचे। इसके बाद से उन्‍हें अब सीजन की मांग के अनुसार कठिन शेड़यूल एवं सख्‍त रिहर्सल के दौर से गुजरना होगा। कई फैंस ने अनीता, उर्वशी और विशाल को मुंबई के विभिन्‍न क्‍लबों में देखा और मुलाकात की तो उनकी खुशी एवं रोमांच की कोई सीमा नहीं रही।

बता दें कि नच बलिए 9 के निर्माता सलमान खान हैं और इस बार यह शो ग्लैमर से भरपूर रहेगा, और किसी भी डांस रियलिटी शो के सभी पुराने सीजन से ज्‍यादा बेहतर होगा। इस बार कॉन्‍सेप्‍ट में अनूठे ट्विस्‍ट के कारण यह आगामी शो सबसे आकर्षक एवं दिलचस्‍प होने वाला है।

नए ट्रैक के अनुसार, नच बलिए 9 में पांच एक्‍स-कपल्‍स और पांच मौजूदा कपल्‍स होंगे जोकि प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने के लिए आपस में मुकाबला करेंगे।नच बलिए 9 का प्रसारण 19 जुलाई से हर शनिवार और रविवार आरंभ होने के लिए तैयार है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X