Nach Baliye 9 list leak : सलमान खान के साथ ये 10 रियल लाइफ एक्स जोड़ियां करेंगी धमाल !
लंबे समय से फैंस को इस बात का इंतजार रहा है कि आखिर कब नच बलिए के नए सीजन का आगाज होगा। इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इसकी खास वजह सलमान खान है। इस बार नच बलिए 9 के निर्माता सलमान खान हैं। इतना ही नहीं सलमान के साथ इस बार के नच के खास होने की कई वजह और भी है।
कई एक्स जोड़ियां भी नच का हिस्सा बनने जा रही हैं। नच बलिए के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक्स जोड़ियां आपस में रोमांस वाला डांस करते हुए नजर आयेंगे। शो के पहले एपिसोड की खास तौर पर तैयारी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान सभी जोड़ियों को दर्शकों के सामने पेश करेंगे।

साथ ही रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण भी पहले एपिसोड में एक्स कपल का तड़का लगाते हुए नजर आ सकते हैं। बतौर जज बात करें तो रवीना टंडन और निर्देशक अली अब्बास जफर का नाम इस शो से जुड़ रहा है। फिलहाल चलिए आपको बताते हैं कि इस बार नच का हिस्सा कौन बनने जा रहा है। इसकी पहली लिस्ट लीक हो चुकी है। यहां देखिए।


Click it and Unblock the Notifications